स्‍पेन पहुंचे PM मोदी, मेड्रिड में होटल के बाहर लोगों ने किया जोरदार स्‍वागत

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने ट्विटर पर लिखा, 'होला ऐस्पाना, प्रधानमंत्री मोदी मैड्रिड पहुंच गए। एक विशेष भाव दिखाते हुए स्पेनिश विदेश मंत्री ने उनकी अगवानी की'।

मेड्रिड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार देशों की अपनी छह दिन की यात्रा के दूसरे चरण में मंगलवार को स्पेन की राजधानी मेड्रिड पहुंचे गए हैं। मेड्रिड पहुंचते ही होटल के बाहर पीएम मोदी का लोगों ने जमकर स्‍वागत किया। पीएम मोदी ने भी होटल के बाहर मौजूद लोगों से मुलाकाता की। गौरतलब है कि मोदी ने स्पेन की राजधानी पहुंचने के बाद ट्विटर पर अंग्रेजी और स्पेनिश में लिखा, ''स्पेन पहुंच गया जिसके साथ ही एक बेहद महत्वपूर्ण दौरे की शुरुआत की जिसका उद्देश्य स्पेन के साथ आर्थिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को बेहतर करना है।''

स्‍पेन पहुंचे PM मोदी, मेड्रिड में होटल के बाहर लोगों ने किया जोरदार स्‍वागत

आपको बता दें कि 1988 के बाद से यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का स्पेन का पहला दौरा है। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य इन देशों के साथ द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देना और भारत को बदलने के लिए वहां से और निवेश आकर्षित करना है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने ट्विटर पर लिखा, 'होला ऐस्पाना, प्रधानमंत्री मोदी मैड्रिड पहुंच गए। एक विशेष भाव दिखाते हुए स्पेनिश विदेश मंत्री ने उनकी अगवानी की'।

पीएम मोदी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए अपने स्पेनिश समकक्ष मारियानो रेजॉय के साथ चर्चा करेंगे, जिनमें उच्च प्रौद्योगिकी क्षेत्र शामिल है। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्पेन के राजा फिलिप षष्ठम से भी मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+