बिहार के बाद अब लंदन में पीएम मोदी के सामने 'बाहरी' समस्या
लंदन। बिहार में मिली करारी हार के बाद पीएम नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते अपने पहले यूके दौरे पर रवाना होने वाले हैं। इससे पहले ही उनके खिलाफ विरोध शुरू हो गया है। रविवार को ब्रिटेन की संसद में जो संदेश नजर आया वह इसका एक सबसे बड़ा उदाहरण था।

ब्रिटेन की संसद पर जो संदेश लिखा था उसमें लिखा था, 'मोदी नॉट वेलकम।' 12 नवंबर को पीएम मोदी यूके पहुंचेंगे। यह विरोध प्रदर्शन आवाज नेटवर्क की ओर से हो रहा है। यह ऑर्गनाइजेशन पीएम मोदी के खिलाफ और लोगों को इकट्ठा कर रही है।
जब पीएम मोदी ब्रिटिश संसद को संबोधित करेंगे तब संसद के बाहर उनके खिलाफ विरोध चल रहा होगा। संसद की बिल्डिंग पर इस मैसेज में पीएम मोदी को ऊं के सामने तलवार लेकर खड़े हुए दिखाया गया है। धीरे-धीरे ऊं का चिन्ह नाजियों के प्रतीक स्वास्तिक के चिन्ह में परिवर्तित हो जाता है।
आवाज के प्रवक्ता ने इस पर कहा, 'मोदी डिजिटल इंडिया, क्लीन इंडिया जैसे आइडियाज के जरिए एक विकसित और आत्मनिर्भर देश तैयार करना चाहते हैं। जबकि हकीकम में वह अपने हिंसक ख्यालों को सामने ला रहे हैं जिसका मकसद भारत की लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष की आड़ में अपने काम को अंजाम देना है।'












Click it and Unblock the Notifications