I2U2 के पहली मीटिंग में शामिल होंगे PM मोदी, अमेरिका, इजरायल और UAE भी लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, 12 जुलाईः पीएम नरेंद्र मोदी 14 जुलाई को इजरायल, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका के नेताओं के साथ I2U2 के पहले नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस बैठक में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, इजरायल के पीएम यायर लैपिड और यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भी शामिल होंगे।

6 क्षेत्रों में निवेश को मिलेगा प्रोत्साहन
I2U2 समिट का उद्देश्य पानी, ऊर्जा, परिवहन, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा जैसे छह पारस्परिक रूप से पहचाने गए क्षेत्रों में संयुक्त निवेश को प्रोत्साहित करना है। यह इन्फ्रास्ट्रक्चर के मार्डनाइजेशन, हमारी इंडस्ट्रीज के लिए लो कार्बन डेवलपमेंट पाथवे, पब्लिक हेल्थ में सुधार और महत्वपूर्ण रूप से ग्रीन टेक्नोलॉजी के विकास को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए प्राइवेट सेक्टर से इन्वेस्ट और विशेषज्ञता जुटाने का इरादा रखता है।
इस समिट में नेता संबंधित क्षेत्रों और उससे आगे व्यापार और निवेश में आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए 12U2 के इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ एक-दूसरे के हितों से जुड़े अन्य सामान्य क्षेत्रों के भीतर संभावित ज्वाइंट प्रोजेक्ट्स पर चर्चा करेंगे। ये प्रोजेक्ट्स आर्थिक सहयोग के लिए एक मॉडल के रूप में काम कर सकते हैं। ये प्रोजेक्ट बिजनेस फील्ड से जुड़े लोगों और वर्कर्स के लिए नए अवसर मुहैया कराएंगे।
विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक बयान में कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी I2U2 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसमें इज़राइल के प्रधानमंत्री यायर लापिड, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और यूएसए के राष्ट्रपति बाइडेन शामिल होंगे।'
गौरतलब है कि इससे पहले 19 अक्टूबर 2021 को भारत, इजरायल, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय फोरम स्थापित करने का फैसला किया था। इस अवसर पर इजराइल में मौजूद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने व्यापार और समुद्री सुरक्षा बढ़ाने सहित मध्य पूर्व और एशिया में आर्थिक और राजनीतिक सहयोग का विस्तार करने के तरीकों पर अमेरिका, इजरायल और यूएई के अपने समकक्षों के साथ पहली चतुर्भुज बैठक की थी। इस दौरान I2U2 ग्रुप की परिकल्पना की गई।
इस आभासी बैठक के दौरान उनके साथ इजराइल के विदेश मंत्री यायर लापिड भी साथ मौजूद थे। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान ने क्षेत्र में साझा मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इस बैठक के दौरान, चारों मंत्रियों ने परिवहन, प्रौद्योगिकी, समुद्री सुरक्षा, अर्थशास्त्र और व्यापार को लेकर चर्चा की। बातचीत के अंत में यह फैसला लिया गया कि प्रत्येक मंत्री वर्किंग ग्रुप के लिए सीनियर-लेवल के प्रोफेश्नल्स की नियुक्ति करेगा, जो इन सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए विकल्प तैयार करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications