PM Modi US visit: 'मोदी से मानवाधिकार पर करिए बात', एक्टिविस्ट ने राष्ट्रपति बाइडेन से की मांग
PM Modi US visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों संयुक्त राज्य अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। अमेरिका में अधिकारों की वकालत करने वाले कार्यकर्ताओं ने अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडने पर भारत के बिगड़ते मानवाधिकार रिकॉर्ड पर बात करने का दबाव बढ़ाया है।
अमेरिकी कार्यकर्ताओं का कहना है कि राष्ट्रपति जो बाइडने को सार्वजनिक रूप से भारत के बिगड़ते मानवाधिकार रिकॉर्ड को पीएम मोदी के सामने उजागर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ निजी तौर पर इस मुद्दे पर जो बाइडेन को बात करने की रणनीति फेल हो गई है।

बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कार्यकर्ताओं और शिक्षाविदों ने पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तहत भारत में मानवाधिकारों के बारे में अमेरिकी कांग्रेस में सुनवाई का भी आह्वान किया है।
विल्सन सेंटर में ग्लोबल फेलो और अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता (IRF) की अध्यक्ष नादीन मेन्जा (Nadine Maenza) ने कहा, ''हम जमीनी तथ्यों को नजरअंदाज नहीं कर सकते। हम इस मुद्दे को और टाल नहीं सकते हैं। न ही अमेरिकी सरकार ऐसा करना चाहिए।''
नादीन मेन्जा ने कहा, ''इन दिनों अमेरिका भारत के साथ अपने संबंधों पर चर्चा कर रहा है। इसलिए ऐसे वक्त में ये भी महत्वपूर्ण है कि मानवाधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति की वास्तविकता पर भी बात होनी चाहिए।''
नादीन मेन्जा ने कहा, "हम न तो नजरें फेर सकते हैं और न ही अमेरिकी सरकार और न ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय ऐसा कर सकता है।"
पीएम मोदी और बाइडेन करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
व्हाइट हाउस ने जानकारी दी है कि पीएम मोदी और जो बाइडने आज गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और मीडिया के सवालों का जवाब देंगे। व्हाइट हाउस ने कहा कि जो बाइडेन और दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पत्रकारों से सवाल देंगे।
एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि व्हाइट हाउस इस बात पर जोर दे रहा है कि पीएम मोदी पत्रकारों के सवालों का जवाब दें। बता दें कि पीएम मोदी प्रेस वार्ता करना एक असामान्य बात है।
लगभग नौ साल पहले प्रधानमंत्री बनने के बाद से उन्होंने भारत में एक भी संवाददाता सम्मेलन को संबोधित नहीं किया है। मई 2019 में उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में हिस्सा लिया था। लेकिन एक भी सवाल नहीं लिए थे।












Click it and Unblock the Notifications