'Today is the big one..."पीएम मोदी से मुलाकात के चंद घंटे पहले डोनाल्‍ड ट्रंप की लिखी पोस्‍ट ने मचाई सनसनी

PM Modi trump meeting:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra modi) फ्रांस यात्रा समाप्‍त करने के बाद गुरुवार को वाशिंगटन डीसी में पहुंच चुके हैं। अमेरिका के ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर उतरे पीएम मोदी का भव्‍य स्‍वागत किया गया। पीएम मोदी की गुरुवार की रात अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के साथ मुलाकात करने वाले हैं।

पीएम मोदी के साथ अपनी निर्धारित बैठक के चंद घंटे पहले अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट शेयर की। ट्रंप की पोस्‍ट ने अपनी इस पोस्‍ट से अटकलों को हवा दे दी है। ट्रंप ने भारत के साथ व्‍यापार और टैरिफ पर बड़े फैसले के संकेत दिए हैं।

PM Modi trump meeting

बता दें डोनाल्‍ड ट्रंप के दूसरी बार अमेरिका का राष्‍ट्रपति बनने के बाद पीएम मोदी उनसे पहली बार मुलाकात करने वाले हैं। भारत-अमेरिका के इन दो शीर्ष नेताओं के बीच इस द्विपक्षीय वार्ता में टैरिफ पर चर्चा होने की उम्‍मीद ट्रंप की पोस्‍ट के बाद और बढ़ गई है।

ट्रंप ने अपनी पोस्‍ट में तीन लिखा थ्री ग्रेट वीक, शायद अब तक के सबसे अच्‍छे लेकिन आज का दिन बड़ा है, पारस्‍परिक टैरिफ! अंत में ट्रंप ने लिखा अमेरिका को फिर महान बनाएं!

बता दें ट्रंप की ये पोस्‍ट पारस्‍परिक टैरिफ लागू करने की योजना के बीच आया है। याद रहे टैरिफ दूसरे देशों से आयातित उत्‍पादों पर लगाए जाने वाला शुल्‍क है। पारस्‍परिक टैरिफ वो टैरिफ जिसके तहत अमेरिका आयात करने वाले देश पर उसी कर दर से आयात शुक्‍ल लगाता हैं जिस दर से अमेरिका पर कर लग रहा है। ये टैरिफ नीति अमेरिकी टैरिफ को अन्य देशों की कर दरों के अनुरूप लाएगी।

ट्रंप करते आए हैं भारत की आलोचना

अमेरिकी चुनाव के दौरान और उसके बाद ट्रंप ने अमेरिकी आयात को प्रतिबंधित करने वाले उच्‍च टैरिक लगाने के लिए भारत की आलोचना की थी। ट्रंप लंबे समय से व्‍यापार की अनुचित ट्रेडिशन की आलोचना करते आए हैं। ट्रंप के प्रशासन ने पहले भी अन्‍य देशों पर अमेरिकी वस्‍तुओं पर टैरिफ कम करने का दबाव बनाया था। ट्रंप भारत को कई बार टैरिफ किंग कहकर संबोधित कर चुका है। भारत अपनी ऐसी छवि से निजात पाना चाहता है।

बता दें पारंपरिक टैरिफ कर से इंटरनेशलन बिजनेस करने में और बाधा आने की आशंका है। संभव है कि भारत और अन्‍य प्रमुख बिजनेस पार्टन सतर्क हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+