ट्रंप के साथ पहली मुलाकात में मोदी ने कहीं ये बातें

वाशिंगटन। पीएम नरेंद्र मोदी ने 26 जून की रात व्‍हाइट हाउस में पहली बार अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से मिले। इस मौके पर अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलेनिया ट्रम्प भी मौजूद थीं।

ट्रंप के साथ पहली मुलाकात में मोदी ने कहीं ये बातें

मुलाकात के बाद मोदी ने कहा, "जिस तरह से राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी ने मेरा स्वागत किया, उसका मैं आभारी हूं। ये देश के सवा सौ करोड़ भारतीयों का सम्मान है।''
ट्रम्प ने कहा, "मोदी का आना मेरे लिए सम्मान की बात है। वे इकोनॉमिकल फ्रंट पर अच्छा काम कर रहे हैं और इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।'

मोदी ने कहा, "भारत की विकास यात्रा और प्रगति पर राष्ट्रपति जी का अच्‍छा अध्ययन है। 2014 में ट्रम्प भारत आए थे, तब वह राष्‍ट्रपति नहीं थे। उस समय उन्होंने मेरे बारे में जो पूछा, और अच्छी बातें कही थीं। इसके लिए मैं उनका आभारी हूं।"

ट्रम्प ने कहा, "मोदी का स्वागत करना मेरे लिए सम्मान की बात, वह महान प्रधानमंत्री हैं। मैं उनके बारे में बात करता हूं और पढ़ता रहता हूं। जिस तरह से वह आर्थिक मोर्चे पर काम कर रहे हैं, इसके लिए वह सम्मान के पात्र हैं।'

दोनों नेताओं के बीच 20 मिनट तक वन-टू-वन बातचीत हुई।

इसके बाद डेलीगेशन लेवल पर बातचीत शुरू हुई। इसमें मोदी ने कहा-"एक तरफ दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र है और एक ओर दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इस साझी विरासत को मिलकर आगे बढ़ा सकते हैं।''
मोदी ने आगे कहा, ''भारत अमेरिका के लिए अमेरिका भारत के लिए है। अमेरिका और भारत मिलकर विश्व के लिए बहुत कुछ कर सकता है और उस दिशा में आपका नेतृत्व बहुत बड़ी भूमिका अदा करेगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+