शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने जापान जाएंगे PM मोदी
नई दिल्ली, 22 सितंबरः पीएम मोदी 27 सितंबर को जापान की यात्रा पर जाएंगे। यहां वह पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 8 जुलाई को एक चुनावी सभा में उन पर एक शख्स ने पीछे से गोली चला दी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

6000 से अधिक लोग होंगे शामिल
शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और कई अन्य विश्व नेता शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टोक्यो के निप्पॉन बुडोकन में आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में 6,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इस दौरान पीएम मोदी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से भी मुलाकात करेंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने साप्तहिक प्रेस वार्ता में बताया कि शिंजो आबे का राजकीय अंतिम संस्कार कार्यक्रम है और यह मित्र देश में है। उन्होंने कहा कि यह काफी अच्छा है कि पीएम मोदी अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकालकर वहां जा रहे हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी और आबे के बीच काफी निकटता रही थी। आबे के निधन पर शोक प्रकट करते हुए मोदी ने उन्हें 'प्रिय मित्र' से संबोधित किया था और कहा था कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री ने दुनिया को बेहतर स्थान बनाने के लिये अपना जीवन समर्पित कर दिया।
-
VIDEO: राज्यसभा में PM मोदी ने की खरगे और पवार की तारीफ, अठावले पर किया ऐसा कमेंट कि गूंज उठा सदन -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं -
Kim Jong-un की 99.93% वाली जीत पर दुनिया हैरान, कौन हैं वो 0.07% ‘बहादुर वोटर्स’, जिन्होंने खिलाफ वोट डाला? -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना












Click it and Unblock the Notifications