एलन मस्क, फाल्गुनी शाह, नील डेग्रसे टायसन... जानें अमेरिकी दौरे में प्रधानमंत्री मोदी किन हस्तियों से मिलेंगे?

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान न्यूयॉर्क में अरबपति कारोबारी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क समेत कई बड़ी हस्तियों से मुलाकात करेंगे। दुनिया के अलग अलग हस्तियों से मुलाकात का मकसद भारत और अमेरिका के लोगों के बीच के संपर्क को बढ़ाना है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न्यूयॉर्क में विभिन्न क्षेत्रों के दो दर्जन से अधिक विचारकों से मिलेंगे, जिनमें नोबेल पुरस्कार विजेता, अर्थशास्त्री, कलाकार, वैज्ञानिक, विद्वान, उद्यमी, शिक्षाविद और स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल हैं।

PM Modi US Visit

किन-किनसे मिलेंगे पीएम मोदी

मामले से वाकिफ लोगों के मुताबिक, बैठकों का उद्देश्य बेहतर तालमेल हासिल करना, अमेरिका में विकास को समझना और लोगों को भारत के साथ सहयोग करने के लिए आमंत्रित करना होगा।

एलन मस्क से प्रधानमंत्री मोदी की पहले भी मुलाकात हो चुकी है, वहीं अब दोनों नेताओं के बीच उस वक्त मुलाकात होगी, जब एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण कर लिया है और एलन मस्क ने ट्विटर प्लेटफॉर्म के साथ-साथ कंपनी की सामग्री नीतियों में व्यापक बदलाव पेश किए हैं।

इसके बाद प्रधानमंत्री के साथ विचार-विमर्श करने वाले शीर्ष विचारकों में प्रसिद्ध अमेरिकी खगोलशास्त्री नील डेग्रसे टायसन, विश्व बैंक के वरिष्ठ अधिकारी पॉल रोमर, लेबनानी-अमेरिकी निबंधकार नसीम निकोलस तालेब, निवेशक रे डेलियो और अमेरिकी गायक फालू शाह शामिल हैं।

अन्य प्रतिष्ठित लोगों में जेफ स्मिथ हैं, जो दक्षिण एशिया पर ध्यान केंद्रित करने वाले हेरिटेज एशियन स्टडीज सेंटर में एक लेखक और शोध साथी हैं। वहीं, माइकल फ्रोमैन, पूर्व अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि, पूर्व अमेरिकी राजनयिक डैनियल रसेल, नौकरशाह एलब्रिज ए कोल्बी, प्रसिद्ध अमेरिकी चिकित्सक और नोबेल पुरस्कार विजेता पीटर एग्रे, और संगीत कलाकार चंद्रिका टंडन से भी पीएम मोदी की मुलाकात होगी। 2003 में एग्रे को Aquaporin जल चैनलों की खोज के लिए रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार मिला था।

कैसा होगा पीएम मोदी का कार्यक्रम?

वैसे तो 22 जून को पीएम मोदी के सम्मान में व्हाइट हाउस में डिनर कार्यक्रम रखा गया है, लेकिन पीएम मोदी के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने वाले अधिकारियों के मुताबिक, 21 जून को बाइडेन परिवार की तरफ से पीएम मोदी के लिए अंतरंग डिनर कार्यक्रम रखा गया है। 21 जून को पीएम मोदी बाइडेन परिवार के साथ डिनर करेंगे, जिसे अमेरिका की फर्स्ट लेडी, जिल बाइडेन होस्ट करेंगी। इस कार्यक्रम में चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे।

22 जून की सुबह व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में 21 तोपों की सलामी के साथ पीएम मोदी का आधिकारिक स्वागत किया जाएगा। इसे देखने के लिए 7,000 से ज्यादा भारतीय अमेरिकी जुटेंगे।

22 जून को ही पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, एक द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसमें दोनों देशों के बीच रक्षा और टेक्नोलॉजी साझेदारी और जलवायु परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है। इस द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों नेता एक ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

22 जून की दोपहर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबिधित करेंगे, जिसमें अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव (भारत के मुताबिक लोकसभा) और सीनेट (जैसे भारत में राज्यसभा) के सदस्य शामिल होंगे। ये दूसरी बार होगा, जब पीएम मोदी अमेरिका के संसद को संबोधित करेंगे, जहां वो भारत के भविष्य के बारे में अपना दृष्टिकोण रखेंगे और दोनों देशों के सामने वैश्विक चुनौतियों को लेकर अपनी राय रखेंगे।

23 जून को ही वाशिंगटन में रोनाल्ड रीगन सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे। एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, भाग लेने वालों में भारतीय मूल के डॉक्टर, होटल व्यवसायी, वकील और उद्योगपति शामिल होंगे।

ऐसा माना जा रहा है, कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका यात्रा के दौरान कई भाषण देने वाले हैं, जिसमें कोविड संकट के बाद भारत की सफलता की कहानी, आर्थिक विकास, डिजिटल विकास, इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के बारे में बात करेंगे।

अमेरिका की अपनी यात्रा के बाद, प्रधानमंत्री मोदी 24 और 25 जून को मिस्र की अपनी पहली यात्रा शुरू करेंगे। यह यात्रा अत्यधिक महत्व रखती है, क्योंकि यह 1995 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की मिस्र की पहली यात्रा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+