खाने की मेज पर मुस्कुराते हुए बात..'चायना मैन' मुइज्जू को अपने खेमे में कर पाए PM मोदी? तनाव होंगे कम?

PM Modi sits next to Maldives President: मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उनकी गजब की डिप्लोमेसी देखने को मिली है और उन्होंने जिस तरह से मालदीव के राष्ट्रपति का स्वागत किया है, उससे संकेत मिलता है, कि भारत मोहम्मद मुइज्जू का हृदय परिवर्तन करना चाहता है, लेकिन भारत इस काम में कितना कामयाब हो पाया, ये भविष्य में पता चलेगा।

दरअसल, राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में विदेशी मेहमानों के लिए आयोजित रात्रिभोज में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे समेत तमाम विदेशी मेहमान शामिल हुए थे।

PM Modi sits next to Maldives President

लेकिन, इसमें सबसे दिलचस्प बात ये थी, कि नरेन्द्र मोदी और मोहम्मद मुइज्जू अगल बैठक बैठे थे और दोनों ही नेता काफी हंसमुख तरीके से बातचीत कर रहे थे। रात्रिभोज में, मुइज्जू को पीएम मोदी के बगल में बैठे और हंसते हुए देखा गया। उसी की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई है, और अब कयास लगाए जा रहे हैं, कि शायद दोनों देशों के बीच के रिश्ते पिछले कुछ महीने से जो खराब रहे हैं, वो ठीक हो सकते हैं।

पिछले साल 17 नवंबर को मालदीव का राष्ट्रपति बनने के बाद मोहम्मद मुइज्जू की यह पहली भारत यात्रा है।

क्या मोहम्मद मुइज्जू का होगा हृदय परिवर्तन?

चायना मैन कहे जाने वाले मोहम्मद मुइज्जू के शीर्ष पद पर आसीन होने के बाद से भारत और मालदीव के बीच संबंधों में काफी तनाव आ गया है। शपथ लेने के कुछ ही घंटों के भीतर उन्होंने अपने देश से भारतीय सैन्य कर्मियों को वापस बुलाने की मांग की थी। इस महीने की शुरुआत में भारतीय सैन्य कर्मियों की जगह नागरिकों को नियुक्त किया गया है।

रात्रिभोज का लुत्फ उठाने के बाद, पीएम मोदी ने सभी राष्ट्राध्यक्षों और सरकार के प्रमुखों के साथ एक संयुक्त बातचीत की, जहां राष्ट्रपति मुर्मू को अपने मालदीव के समकक्ष के साथ हाथ मिलाते हुए देखा गया। लेकिन, डिनर टेबल पर कुर्सियों की व्यवस्था व्यापक महत्व की ओर इशारा करती है। हालांकि, पीएम मोदी और मुइज्जू के बीच क्या बातचीत हुई है, इसकी जानकारी अभी तक बाहर नहीं आई है, लेकिन तस्वीर से संकेत मिलता है कि भारत और मालदीव के बीच संबंधों में नरमी आ सकती है।

मुइज्जू से जयशंकर ने की मुलाकात

इससे पहले केन्द्रीय मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, जिन्हें फिर से विदेश मंत्रालय की कमान मिलने की उम्मीद है, उन्होंने दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच मोहम्मद मुइज्जू से मुलाकात की। नई दिल्ली में मुलाकात के बाद जयशंकर ने सोशल मीडिया पर लिखा, "आज नई दिल्ली में मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू से मुलाकात कर प्रसन्न हूं। भारत और मालदीव के साथ मिलकर काम करने की उम्मीद करता हूं।"

शपथ ग्रहण समारोह के बाद, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन में अतिथि नेताओं से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने कहा, कि विदेशी मेहमानों ने पीएम मोदी को लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए बधाई दी।

विदेश मंत्रालय ने कहा, कि "इस मौके पर उपस्थित होने के लिए उनका धन्यवाद करते हुए, प्रधानमंत्री ने अपनी 'पड़ोसी पहले' नीति और 'सागर विजन' के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया, कि अपने तीसरे कार्यकाल में, भारत 2047 तक विकसित भारत के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के साथ-साथ देशों के साथ घनिष्ठ साझेदारी में क्षेत्र की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए काम करना जारी रखेगा।"

Pakistan: शहबाज शरीफ ने PM मोदी को दी तीसरे कार्यकाल पर बधाई, एक लाइन के संदेश से सुधरेंगे संबंध?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+