डिफेंस से कनेक्टिविटी, पानी से पावर तक.. बांग्लादेश-भारत में क्या-क्या होंगे समझौते? मोदी-शेख हसीना की बैठक आज

India Bangladesh News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह के लिए नई दिल्ली आने के दो हफ्ते से भी कम समय बाद, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना शुक्रवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर दिल्ली आई हैं, जहां उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की है।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ शेख हसीना की आज द्विपक्षीय बैठक निर्धारित है, जिसमें कई विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है। जिसमें डिफेंस, कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचा, बिजली और ऊर्जा सहयोग, व्यापार और आर्थिक भागीदारी, विकास सहयोग, नदी जल-बंटवारा और सांस्कृतिक संबंध अहम मुद्दे शामिल होंगे।

India Bangladesh News

आज पीएम मोदी और शेख हसीना की मुलाकात

इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से कहा है, कि इस दौरान भारत और बांग्लादेश के बीच एक रक्षा समझौते की उम्मीद है और वित्तीय पैकेज पर चर्चा होने की संभावना है। दोनों पक्ष रेल ट्रांजिट रूट के लिए समझौते पर भी चर्चा कर रहे हैं।

भारत में लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार के गठन के बाद किसी विदेशी नेता की यह पहली द्विपक्षीय राजकीय यात्रा है। बांग्लादेश के नजरिए से, लंबे समय से लंबित तीस्ता जल-बंटवारा समझौता भी एजेंडे में होगा।

शेख हसीना भारत के पड़ोस और हिंद महासागर क्षेत्र के उन सात नेताओं में शामिल थीं, जो 9 जून को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई थीं। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय विचार-विमर्श करने के अलावा, वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगी।

अधिकारियों ने कहा, कि भारत और बांग्लादेश "इतिहास, भाषा, संस्कृति और कई अन्य समानताओं के गहरे बंधन साझा करते हैं। द्विपक्षीय संबंधों की उत्कृष्ट प्रकृति संप्रभुता, समानता, विश्वास और समझ पर आधारित एक व्यापक साझेदारी में परिलक्षित होती है। यह साझेदारी पूरे क्षेत्र और उससे आगे के लिए द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक मॉडल के रूप में विकसित हुई है"।

आपको बता दें, कि आर्थिक और व्यापार साझेदारी के नजरिए से बांग्लादेश, दक्षिण एशिया में भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है और भारत, एशिया में बांग्लादेश का दूसरा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है।

भारत एशिया में बांग्लादेश का सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य है, जिसमें वित्त वर्ष 2022-23 में भारत को लगभग 2 अरब अमरीकी डॉलर का सामान निर्यात है। सूत्रों ने कहा, कि दोनों पक्षों से ज्यादा संतुलित व्यापार और निवेश के नए अवसरों पर चर्चा करने की उम्मीद है।

ऐतिहासिक रक्षा सौदा होने की संभावना

रक्षा सहयोग पर इंडियन एक्सप्रेस से सूत्रों ने बताया है, कि दोनों देशों के बीच 4096.7 किलोमीटर लंबी सीमा है, जो भारत के किसी भी पड़ोसी देश के साथ सबसे लंबी भूमि सीमा है।

सूत्रों ने बताया, "पुलिस मामलों, भ्रष्टाचार विरोधी गतिविधियों और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, नकली मुद्रा, मानव तस्करी आदि के मुद्दों से निपटने के लिए दोनों देशों की विभिन्न एजेंसियों के बीच सक्रिय सहयोग है। दोनों देश नियमित रूप से द्विपक्षीय रक्षा वार्ता और जुड़ाव में शामिल हैं।" उन्होंने बताया कि दिल्ली और ढाका रक्षा क्षेत्र में और अवसरों पर भी चर्चा करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि हाल के वर्षों में बिजली और ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग, भारत-बांग्लादेश संबंधों के महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक बन गया है और बांग्लादेश वर्तमान में भारत से 1160 मेगावाट बिजली आयात कर रहा है।

भारत से बांग्लादेश में हाई स्पीड डीजल की ढुलाई के लिए भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन का उद्घाटन दोनों प्रधानमंत्रियों ने मार्च 2023 में किया था। इसके अलावा, ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल), ऑयल इंडिया लिमिटेड के साथ एक यूनियन में, अपतटीय तेल अन्वेषण में मौजूद है। बैठक के दौरान इस पर भी चर्चा होने की संभावना है।

सूत्रों ने बताया, कि स्थायी जन-केंद्रित साझेदारी बनाने के लिए ज्यादा संपर्क के प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत और बांग्लादेश के बीच 1965 से पहले के छह रेल संपर्कों का पुनर्वास हुआ है। मोदी और हसीना ने 1 नवंबर, 2023 को ढाका-चटगांव रेलवे लाइन पर अगरतला स्टेशन और अखौरा के बीच 6वें सीमा-पार रेल संपर्क का उद्घाटन किया था।

India Bangladesh News

रेलमार्ग को लेकर भी समझौते की उम्मीद

सूत्रों ने बताया है, कि भारत और बांग्लादेश के बीच अंतर्देशीय जलमार्ग व्यापार और पारगमन (PIWTT) पर एक प्रोटोकॉल है, जो 1972 से ही चल रहा है, जिसका मकसद अंतर्देशीय जलमार्गों के माध्यम से दोनों देशों के बीच व्यापार और पारगमन को सुविधाजनक बनाना है, जिसमें वर्तमान में 10 मार्ग और कई बंदरगाह चालू हैं।

दोनों पक्ष पिछले कुछ वर्षों में बढ़ी हुई क्षमता का दोहन करने पर चर्चा करेंगे।

दोनों देशों ने 2023 में चटगांव और मोंगला बंदरगाहों के उपयोग के लिए समझौते को लागू किया है। इससे भारत को पूर्वोत्तर और मुख्य भूमि भारत के बीच कार्गो पारगमन के लिए बांग्लादेश में इन बंदरगाहों की सेवाओं का लाभ उठाने की अनुमति मिली है। सूत्रों ने बताया है, कि दोनों पक्ष बांग्लादेश के माध्यम से पारगमन को और बढ़ाने पर भी चर्चा करेंगे।

बांग्लादेश आज भारत का सबसे बड़ा विकास साझेदार है और भारत ने पिछले 8 वर्षों में बांग्लादेश को सड़क, रेलवे, शिपिंग और बंदरगाहों सहित विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए लगभग 8 अरब अमेरिकी डॉलर की राशि के तीन ऋण (एलओसी) प्रदान किए हैं।

भारत ने कुल 93 हाई इंपैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट (HICDPs) को वित्त पोषित किया है, जिनमें छात्र छात्रावास, शैक्षणिक भवन, कौशल विकास और प्रशिक्षण संस्थान, सांस्कृतिक केंद्र और अनाथालय आदि का निर्माण शामिल है। ऐसी परियोजनाओं के ज्यादा प्रभावी कार्यान्वयन पर भी बातचीत होने की उम्मीद है।

सूत्रों ने ये भी बताया है, कि बांग्लादेश एक महत्वपूर्ण ITEC भागीदार देश है और हर साल लगभग 800 प्रतिभागी ITEC ट्रेनिंग कोर्स का लाभ उठाते हैं। इस साल अब तक करीब 1,000 छात्र वीजा बांग्लादेशी छात्रों को जारी किए गए हैं, जो पढ़ने के लिए या तो भारत आ चुके हैं या आएंगे। दोनों पक्ष इन श्रेणियों के लिए वीजा की सुविधा पर भी चर्चा करेंगे और बांग्लादेश चाहता है, कि भारत बांग्लादेश के लोगों के लिए और वीजा जारी करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+