UAE पहुंचे पीएम मोदी, सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान से ऑर्डर ऑफ जायद से होंगे सम्‍मानित

अबु धाबी। प्रधानमंत्री तीन देशों के दौरे के तहत आज यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबु धाबी पहुंच गए हैं। पीएम मोदी फ्रांस की राजधानी पेरिस होते हुए यहां पहुंचे और यूएई के बाद वह बहरीन के लिए रवाना होंगे। आपको बता दें कि पांच अगस्‍त को जब जम्‍मू कश्‍मीर से सरकार ने आर्टिकल 370 हटाने का फैसला किया था तो उस समय यूएई ने पाकिस्‍तान को झटका देते हुए भारत के फैसले को अपना समर्थन दिया था।

pm-modi-uae

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी

अपने यूएई दौरे पर पीएम मोदी द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और आपसी हितों के अंतरराष्‍ट्रीय मुद्दों पर अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्‍मद बिन जायद अल नाहयान के साथ चर्चा करेंगे। इसके साथ ही वह यहां पर औपचारिक तौर पर रुपे कार्ड को लॉन्‍च करेंगे ताकि विदेशों में बसे भारतीयों को कैशलेस ट्रांजेक्‍शन में सुविधा मिल सके। पीएम मोदी ने अबु धाबी पहुंचने पर ट्वीट कर अपने दौरे के बारे में जानकारी दी। मोदी ने ट्वीट किया, 'अबु धाबी पहुंच गया हूं। क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन जायद के साथ होने वाली वार्ता का इंतजार कर रहा हूं।' पीएम मोदी ने इस अपनी ट्वीट में बताया है कि इस विजि‍ट के दौरान उनकी नजरें आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर भी हैं।

बहरीन जाने वाले पहले भारतीय पीएम

पीएम मोदी को यूएई दौरे पर पर सर्वोच्‍च सम्‍मान 'ऑर्डर ऑफ जायद' से भी सम्‍मानित किया जाएगा। यह यूएई का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान है। पीएम मोदी इसके बाद बहरीन जाएंगे और यहां पर किंग शेख हमाद बिन इसा अल खलीफा के साथ मुलाकात करेंगे। बहरीन दौरे पर पीएम मोदी श्रीनाथजी मंदिर के पुर्नविकास की शुरुआत भी देखेंगे। यह मंदिर खाड़ी क्षेत्र में स्थि‍त सबसे पुराना मंदिर है। बहरीन से पीएम मोदी वापस फ्रांस रवाना हो जाएंगे और यहां पर वह जी-7 समिट में हिस्‍सा लेंगे। पीएम मोदी का बहरीन दौरा कई मायनों में सबसे अहम है लेकिन जो बात सबसे महत्‍वपूर्ण है वह है कि कोई भारतीय पीएम पहली बार बहरीन का दौरा करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+