यूरोपियन यूनियन की मीटिंग के लिए पीएम मोदी ब्रसेल्स में
ब्रसेल्स। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के तहत बेल्जिसम की राजधानी ब्रसेल्स पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी यहां पर यूरोपियन यूनियन-भारत की एक मीटिंग में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट करयह जानकारी दी।

मोदी ब्रसेल्स के बाद वाशिंगटन जाएंगे जहां वह 31 मार्च और एक अप्रैल को परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेंगे।
दुनिया के नक्शे पर ब्रसेलस की अहमियत
उसके बाद वह दो दिनों की यात्रा पर सउदी अरब जाएंगे जहां उर्जा एवं सुरक्षा सहयोग पर जोर दिया जाएगा। मोदी ब्रसेल्स में 13वें भारत-यूरोपीय संघ सम्मेलन में भाग लेंगे।
आपको बता दें कि ब्रसेल्स न सिर्फ बेल्जियम बल्कि यूरोपियन यूनियन की भी राजधानी है। यहां पर यूरोपियन यूनियन के हेडक्वार्टर के अलावा नाटो का हेडक्वार्टर भी है।
पिछले हफ्ते इस शहर ने तीन आतंकी हमलों को झेला है जिनमें 35 लोगों की मौत हो गई थी। पीएम मोदी एक दिन बेल्जियम में रहेंगे और यहां पर बेल्जियन आर्मी के जवान उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications