क्या वाकई यूएन में हुई पीएम मोदी और पीएम शरीफ की मुलाकात?
न्यूयॉर्क। यूनाइटेड नेशंस के दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ की मुलाकात होगी या नहीं इस पर तो पहले ही बयान आ चुके थे। लेकिन सोमवार को यूएन के एक शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों के बीच एक छोटी सी मुलाकात की खबरें आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने सम्मेलन कक्ष में एक दूसरे का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। लेकिन, विदेश मंत्रालय के सूत्र इस अभिवादन की घटना से इंकार कर रहे हैं। जबकि यह घटना रिकॉर्ड हुई है।
क्या हुआ था सोमवार को
शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए दोनों नेताओं का पहली बार कल आमना सामना हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओर से बुलाये गए इस शिखर सम्मेलन में पहले मोदी सम्मेलन कक्ष में गए। कुछ मिनट बाद शरीफ आए और उन्होंने मोदी को देखकर हाथ हिलाया।
भारतीय प्रधानमंत्री ने भी जवाब में हाथ हिलाया और मुस्कुराए। इसके बाद कुछ क्षण ठहराव सा रहा और मोदी ने दोबारा शरीफ को देखकर हाथ हिलाया और फिर शरीफ ने भी ऐसा ही किया और मुस्कुराए। दोनों नेता कांफ्रेेंस रूम में मेज पर आमने सामने थे।












Click it and Unblock the Notifications