कतर में भारतीय के पूर्व नौसैनिक अधिकारियों की फांसी कैसे रोकी? PM मोदी ने विपक्ष को कैसे धोया, देखिए वीडियो
PM Modi Qatar Indian Navy Ex Officials: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के साथ एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है, कि कैसे उन्होंने कतर में फांसी की सजा पाए भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारियों की ना सिर्फ जान बचाई, बल्कि उन सभी अधिकारियों की सुरक्षित वतन वापसी कराई।
प्रधानमंत्री मोदी ने इंटरव्यू के दौरान कहा, कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद कतर में आठ भारतीयों को फांसी की सजा हुई थी, लेकिन हम उन्हें जिंदा वापस लेकर आ गये।

पीएम मोदी ने कैसे बचाई भारतीयों की जान?
इंटरव्यू में रजत शर्मा ने पीएम मोदी से पूछा था, कि किस तरह से भारत के विपक्षी नेता कतर में भारतीयों को फांसी की सजा मिलने के बाद सरकार पर सवाल उठा रहे थे, किस तरह से ओवैसी ने कहा था, कि 'प्रधानमंत्री मोदी तो कहते हैं, कि उनके बड़े संबंध हैं, अरे ये तो विश्वगुरु बनते थे, क्या हुआ? किसी ने कहा, कि मोदी जी कहते थे, कि कतर में मेरा दूसरा घर है, क्या हुआ?'
इसपर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कि "या तो उन्होंने मोदी का पूरा स्टडी नहीं किया है, या फिर उन्हें लगा, कि मोदी की बात आई है, मीडिया में जाएंगे, तो थोड़ी जगह मिल जाएगी। क्योंकि, मोदी एक ऐसा ब्रांड है, जिसके कारण... गाली देने से भी उन्हें स्पेस मिल जाता है।"
पीएम मोदी ने आगे कहा, कि "उन्हें लगा, कि किसी और को गाली देने से क्या फायदा, तो चलो मोदी को ही गाली देते हैं। उन्हें पता होना चाहिए, कि यार कुछ तो होगा। कुछ तो चलता होगा, बोलता नहीं है। कुछ ना कुछ तो करेगा। अब इतने साल हो गये.. मेरा कुछ सीक्रेट नहीं है, सब कुछ खुला हुआ है जी। कोई ढंग से उसपर स्टडी करे... मीडिया के लोग भी नहीं करते जी.. माफ करना। ढंग से स्टडी करे, तो वो कह सकता है, कि अभी ये हुआ है ना... अब तीन दिन के बाद मोदी ये कदम उठाएगा, पांच दिन के बाद ये उठाएगा, सात दिन के बाद ये उठाएगा। आप तय कर सकते हैं, लेकिन अप लोगों ने तैयारी नहीं की।"
PM मोदी ने आगे कहा, कि "आप लोग बनी बनाई परसेप्शन में जीना चाहते हो, उसी को फैलाओ और उसी के अनुरूप कुछ मिल जाए, तो ढुंढते रहते हो। इसी कारण सारे के सारे लोग फेल हो जाते हैं। इस बार भी उनको लगता था, कि 400 पार... आखिर में सिद्ध क्या हुई, इन सबको कहना ये पड़ रहा है, कि 400 पार नहीं हो सकता है। विपक्ष क्या कहता है...। उनको समझ में ही नहीं आया, कि कहां ले जा रहा हूं मैं...। तीन चरण के बाद उन्हें किसी ने कहा, कि आप पूरा कैंम्पेन ही ये लड़ रहे हो, कि मोदी 400 पार जाएगा या नहीं।"
आपको बता दें, कि कतर में जिन आठ भारतीयों को फांसी दी गई थी, वो सभी सुरक्षित भारत लौट आएं हैं और माना जा रहा है, कि पिछले साल दिसंबर में प्रधानमंत्री मोदी और कतर के लीडर की जब मुलाकात हुई थी, उस दौरान भारत के पूर्व नौसैनिकों को लेकर दोनों नेताओं के बीच बात हुई थी और उसके ही कुछ दिनों के बाद कतर ने अचानक घोषणा कर दी, कि सभी भारतीयों की फांसी की सजा माफ हो गई है और वो सभी वापस भारत भेजे जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications