Howdy Modi से पहले पीएम मोदी ने की CEO's से मुलाकात, ट्वीट करके कही ये बात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमेरिका के ह्यूस्टन में मेगा इवेंट हाउडी मोदी में शिरकत करेंगे, इस दौरान वह अमेरिकी-भारतीयों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में 50000 लोग शामिल होंगे। खास बात यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस मेगा इवेंट में हिस्सा लेंगे। इस मेगा इवेंट से पहले पीएम मोदी ने तमाम ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी।

मार्च तक पूरा होगा ट्रांजैक्शन

मार्च तक पूरा होगा ट्रांजैक्शन

प्रधानमंत्री ने ह्यूस्टन में तमाम सीईओ के साथ राउंड टेबल मीटिग की। जिसके बाद टेलरियन और पेट्रोनेट के बीच 5 मिलियन टन लिक्विफाइड गैस (एलएनजी) का करार हुआ और दोनों ही कंपनियों ने एमओयू पर साइन किए। दोनों कंपनियों के बीच ट्रांजैक्शन मार्च 2020 तक पूरा कर लिया जाएगा। भारत-अमेरिका के बीच यह करार ऊर्जा के क्षेत्र में काफी अहम था।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके लिखा कि ह्यूस्टन आना और यहां ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े लोगों से बात नहीं करना असंभव था। तमाम ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों के सीईओ से मुलाकात शानदार रही। किस तरह से ऊर्जा के क्षेत्र को आगे बढ़ाया जाए इसपर चर्चा हुई। इस दौरान तेलरियम और पेट्रोनेट एलएनजी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। जानकारी के अनुसार विदेश मंत्री एस जयसंकर और विदेश सचिव विजय गोखले इस बैठक के दौरान मौजूद रहे।

हाउडी मोदी कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

हाउडी मोदी कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री 21 सितंबर को सात दिन के दौरे पर अमेरिका पहुंचे हैं। अमेरिका में पीएम मोदी के दौरे का पहला पड़ाव टेक्सस राज्य के ह्यूस्टन शहर में हैं। ह्यूस्टन के एनआरजी मैदान में पीएम मोदी हाउडी मोदी नाम के मेगा इवेंट में शिरत करने के लिए पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम तकरीबन तीन घंटे तक चलेगा। हाइडी मोदी कार्यक्रम को हिंदी, अग्रेजी, स्पैनिश भाषा में प्रसारित किया जाएगा, जिसे आप दूरदर्शन पर देख सकते हैं। इस कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी कांग्रेस के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे, जिसके बाद वह न्यूयॉर्क रवाना हो जाएंगे, जहां पर वह यूएन जनरल असेंबली के अधिवेशन में हिस्सा लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+