राष्‍ट्रपति ओबामा से मिले पीएम मोदी, भारत बना MTCR का हिस्‍सा

वा‍शिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच व्‍हाइट हाउस में मुलाकात खत्‍म हो गई है।

modi, obama

इस मुलाकात में भारत और पीएम मोदी के हिस्‍से एक बड़ी सफलता उस समय आई जब भारत को एमटीसीआर यानी मिसाइल टेक्‍नोलॉजी रिजाइम में शामिल कर लिया गया। भारत इस संगठन का 34वां देश है। खुद पीएम मोदी ने इस बात का पुष्टि की।

उन्‍होंने मुलाकात के बाद बयान में कहा, 'मैं अपने दोस्‍त ओबामा का शु्क्रिया अदा करता हूं कि उन्‍होंने भारत को एमटीसीआर और एनएसजी में एंट्री के लिए मदद और समर्थन दिया है।'

राष्‍ट्रपति ओबामा ने मुलाकात के बाद मीडिया को बताया कि दोनों देशों के बीच साइबर सिक्‍योरिटी के अलावा कुछ और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी बात हुई। पढ़ें-वर्ष 1971 से 2016 भारत-अमेरिका संबंध, कभी नीम तो कभी शहद

एक नजर डालिए दोनों के बीच क्‍या बातचीत हुई और दोनों ने मुलाकात के बाद क्‍या कहा।

क्‍या कहा राष्‍ट्रपति ओबामा ने

  • भारत एक युवा देश है और हम यहां पर मौजूद टैलेंट से अच्‍छी तरह से वाकिफ हैं।
  • भारत और अमेरिका दोनों आने वाले समय में भी दोनों देश साथ मिलकर काम करते रहेंगे।
  • भारत और अमेरिका दुनिया के दो लोकतांत्रिक देश हैं।
  • दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग बाकी विकासशील देशों के लिए भी मददगार साबित होगा।

क्‍या कहा पीएम मोदी ने

  • भारत और अमेरिका के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई।
  • इन मुद्दों में बिजनेस से लेकर टेक्‍नोलॉजी और शासन जैसे मुद्दे शामिल थे।
  • भारत ने दुनिया की तेजी से बढती हुई अर्थव्‍यवस्‍थाओं में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
  • अमेरिका और भारत दोनों दुनिया की शांति और सुरक्षा के लिए साथ मिलकर काम करेंगे।
  • भारत एक युवा देश है और अमेरिका और भारत साथ मिलकर काम कर सकते हैं।
  • भारत और अमेरिका दोनों ही कुछ मुद्दों जैसे ग्‍लोबल वॉर्मिंग, न्‍यूक्लियर मुद्दे और आतंकवाद पर साथ मिलकर चलते आए हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+