मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद से मिले पीएम मोदी, UNGA का अध्यक्ष चुने जाने पर दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली, 23 जुलाई। मालदीव के विदेश मंत्री और 76वें यूएनजीए के निर्वाचित अध्यक्ष और मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम ने इस मुलाकात के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा "मैं उनकी 'प्रेसीडेंसी ऑफ होप' के दौरान उनकी सफलता की कामना करता हूं। मालदीव के लिए भारत की प्रतिबद्धता को भी दोहराया। उन्होंने कहा हमारी 'पड़ोसी पहले' नीति के प्रमुख स्तंभ के रूप में हैं।

76वें यूएनजीए के निर्वाचित राष्ट्रपति और मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने आज विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की।वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी की गई सूचना में बताया गया कि बैठक के दौरान, पीएम मोदी ने दुनिया की वर्तमान वास्तविकताओं और दुनिया की अधिकांश आबादी की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के अंगों सहित बहुपक्षीय प्रणाली में सुधार के महत्व पर जोर दिया।
बता दें मालदीव के विदेश मंत्री ने शुक्रवार को भारत की प्रशंसा की और कहा कि महामारी कोविड-19 के दौरान भारत की ओर से दुनिया के देशों को वैक्सीन और दवाओं की सप्लाई की गई। उन्होंने जानकारी दी कि भारत ने 95 देशों को वैक्सीन व 150 देशों को जरूरी दवाएं भेजकर कैसे अन्य देशों की मदद की।












Click it and Unblock the Notifications