नवाज शरीफ को नजरअंदाज कर शेख हसीना से मिले पीएम मोदी
न्यूयॉर्क। पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ और भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क में एक ही होटल में रुके हैं। लेकिन उनके बीच किसी भी तरह की मुलाकात से दोनों देशों के अधिकारियों ने साफ इंकार कर दिया। जहां एक ओर पीएम मोदी ने पीएम नवाज शरीफ से मुलाकात को न्यूयॉर्क में कोई तवज्जो नहीं दी तो वहीं उन्होंने बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना से खास मुलाकात की है।
पीएम मोदी ने गुरुवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की। पीएम ने यूनाइटेड नेशंस में होने वाले उनके संबोधन से अलग बांग्लादेश की पीएम से यह खास मुलाकात की। दोनों के बीच पिछले एक वर्ष में हुई यह तीसरी मुलाकात है। दोनों ने इस मुलाकात में भारत और बांग्लादेश के संबंधों पर चर्चा की।
पढे़-किसने कहा पीएम मोदी को भारत का बेस्ट लीडर
पीएमओ की ओर से इस मुलाकात को लेकर ट्वीट किया गया। ट्वीट में कहा गया कि न्यूयॉर्क में बिजनेस कम्यूनिटी से मुलाकात के बाद एक पड़ोसी और एक खास दोस्त के साथ मुलाकात।
वहीं विदेश मंत्रालय की ओर से मुलाकात के बारे में बताया गया कि नई दिल्ली, ढाका और अब न्यूयॉर्क में पीएम मोदी की बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना की मुलाकात हुई है।
पढ़ें-कांग्रेस के कहने पर नहीं मिला था पीएम मोदी को वीजा
गौरतलब है कि पीएम मोदी इस वर्ष जून में बांग्लादेश की यात्रा की थी। इस दौरान दोनों देशों ने जमीन से जुड़े विवादों को सुलझाया था। इसके अलावा पीएम मोदी ने बांग्लादेश के लिए दो बिलियन डॉलर के मदद की घोषणा भी की थी।
माना जा रहा था कि पीएम मोदी और शरीफ एक ही होटल में होने की वजह से मुलाकात कर सकते हैं। लेकिन सूत्रों की मानें तो पीएम शरीफ और उनका स्टाफ होटल में पीएम मोदी और उनके स्टाफ के साथ आमना-सामना करने से भी बच रहा है।













Click it and Unblock the Notifications