काबुल में पीएम मोदी ने किया अफगानिस्‍तान की नई संसद का उद्घाटन

काबुल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस की अपनी दो दिवसीय यात्रा समाप्‍त करने के बाद अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने यहां पर अफगानिस्‍तान की संसद की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया।

pm-modi-in-kabul

इस बिल्डिंग का निर्माण भारत ने ही किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके अपने काबुल पहुंचने की पुष्टि की। पीएम मोदी ने कहा कि मैं काबुल में अपने दोस्तों के बीच पहुंच गया हूं।

पढ़ें-भारत की ओर से निर्मित अफगानिस्तान की नई बिल्डिंग की खास बातें

काबुल में पीएम मोदी आज अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ अफगान सदन के संयुक्‍त सत्र को संबोधित करेंगे।राष्‍ट्रपति गनी से मुलाकात के बाद दोनों नेताओं की ओर से साझा बयान जारी होगा।

माना जा रहा है कि पीएम मोदी अफगानिस्तान के चीफ एग्जिक्‍यूटिव ऑफिसर डॉ अब्दुल्ला अब्दुल्ला और पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई से भी मुलाकात कर सकते हैं।

पीएम की यह यात्रा अफगानिस्तान को तीन रूसी हेलीकॉप्टर एमआई 25 गनशिप पहुंचाने के दो दिन बाद हो रही है। भारत ने अब तक अफ़ग़ानिस्तान में सड़कें, इमारतें बनाने और वहां के सैन्य बलों को ट्रेनिंग देने का काम किया है।

मोदी की इस यात्रा को लेकर अफगानिस्तान में भी खासी उत्सुकता है। पीएम बनने के बाद मोदी की यह पहली काबुल यात्रा है और मोदी से पहले वर्ष 2011 में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने काबुल का दौरा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+