क्वॉड के ऑनलाइन समारोह में 12 को पीएम मोदी और जो बाइडेन की होगी मुलाकात, चीन समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को क्वाड फ्रेमवर्क के पहले ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। जहां नए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी भाग ले रहे हैं। यह पहला मौका होगा जब पीएम मोदी राष्ट्रपति जो बाइडेन से पहली बार मिलेंगे। इस बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के अलावा ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन और जापान के उनके समकक्ष योशिहिदे सुगा भी शामिल होने वाले हैं।
Recommended Video

इस शिखर सम्मेलन के जरिए चारों नेताओं को वर्तमान चुनौतियों पर भी बात करने का मौका मिलेगा, जिसमें निर्बाध आपूर्ति, इमर्जिंग और महत्वपूर्ण तकनीक के साथ मैरिटाइम सुरक्षा और क्लाइमेट चेंज जैसे मुद्दे शामिल हैं।विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि चारों देशों के नेता साझा हितों वाले क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। साथ ही हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में स्वतंत्र, निर्बाध और समग्र नौवहन को सुनिश्चित करने के लिए विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
मंत्रालय के अनुसार चारों देश कोविड-19 की महामारी पर चर्चा करेंगे और साथ ही हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में वैक्सीन की सुरक्षित, समान और किफायती रूप में उपलब्धता भी सुनिश्चित करने में संवाद करेंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, क्वाड बैठक के एक दिन पहले पीएम मोदी और जापानी प्रधानमंत्री सुगा के बीच फोन पर बातचीत हुई है। दोनों नेताओं ने 40 मिनट तक रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर चर्चा की।
जापानी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सुगा ने हांगकांग और ईस्ट चाइना सी को लेकर चीनी की कार्रवाई पर गंभीर चिंता जताई। वहीं जापानी पीएम के बात करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री सुगा योशिहिदे के साथ भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के विकास पर काफी महत्वपूर्ण बातचीत हुई।
-
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Trump China Visit: युद्ध के माहौल में चीन दौरे पर जा रहे हैं ट्रंप, 14-15 मई को बीजिंग में 'ग्रैंड डील' -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications