UK पहुंचे PM का हुआ जबरदस्त स्वागत, लोगों ने गाया-'मोदी है भारत का गहना'

ग्लासगो, 01 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोम में जी-20 समिट के बाद ब्रिटेन के ग्लासगो शहर पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री मोदी यहां दो दिन के दौरे पर आए हैं। प्रधानमंत्री जब ग्लासगो स्थित होटल पहुंचे तो यहां भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का जबरदस्त स्वागत किया। लोगों ने कई फिल्मी गाने गाकर पीएम मोदी का स्वागत किया। लोगों ने इस देश का यारो क्या कहना, मोदी है भारत का गहना गीत गाया, इसके अलावा दुनियावालों बुरी नजर ना हा हमपर डालो, मोदी जी हैं प्राइम मिनिस्टर गाया।

pm

प्रधानमंत्री मोदी युनाइटेड किंगडम में 26वीं कॉन्फ्रेंस ऑफ द पार्टीज COP26 में हिस्सा लेंगे। साथ ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ द्वीपक्षीय बैठक भी करेंगे। गौर करने वाली बात है कि ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी की बोरिस जॉनसन से यह पहली व्यक्तिगत मुलाात है। इससे दो बार कोरोना के चलते बोरिस जॉनसन भारत का अपना दौरा स्थगित कर चुके हैं। ग्लासगो पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी और लिखा, पर्यावरण बदलाव पर विश्व के नेताओं से सार्थक मुलाकात और इस विषय पर भारत का पक्ष रखने के लिए यहां आया हूं।

इसे भी पढ़ें- सिर्फ व्हाट्सएप चैट इस बात का सबूत नहीं कि आरोपी ने ड्रग्स सप्लाई की: कोर्ट

प्रधानमंत्री आज भारतीय समुदाय के लोगों के साथ मुलाकात करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी वर्ल्ड लीडर समिट में हिस्सा लेंगे। इस बैठक के बाद बोरिस जॉनसन के साथ मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि पीएम मोदी और बोरिस जॉनसन पर्यावरण पर चर्चा करेंगे। इसके बाद यूरोप दौरे के अपने अंतिम चरण में पीएम मोदी स्विट्जरलैंड, फिनलैंड, इजराइल, नेपाल, मालावी, यूक्रेन, जापान, अर्जेंटीना के नेताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही पीएम मोदी माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स से भी मुलाकात करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+