PM Modi in Guyana: पीएम मोदी का गुयाना में खास डिनर, वाटर लिली के पत्ते का इस्तेमाल क्यों?

PM Modi in Guyana: पीएम मोदी पांच दिवसीय विदेश यात्रा पर हैं। जी-20 समिट के बाद वे गुयाना पहुंचे हैं। यहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। शाम को उन्होंने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात कर उनसे संवाद किया। रात्रि में पीएम ने राष्ट्रपति इरफान अली के आवास पर डिनर किया। यहां पीएम मोदी के साथ वहां के राष्ट्रपति को वाटर लिली के पत्ते पर भोजन परोसा गया। पत्ते पर भोजन की तस्वीरों के साथ पीएम ने एक पोस्ट में कहा कि गुयाना की संस्कृति में इसका (वाटर लिली) खास महत्व है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच दिवसीय विदेश यात्रा रविवार यानी आज समाप्त हो रही है। यात्रा के अंतिम दिन पीएम ब्राजील की राजधानी रियो डि जेनेरियो में जी-20 देशों की समिट के बाद पीएम गुयाना पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। पीएम ने गुयाना की संसद को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने विदेश में रह रहे भारतीय मूल के लोगों से भारत से मजबूत जुड़ाव की बात कही।

PM Modi dinner in Guyana

रात्रि में राष्ट्रपति इरफान अली ने पीएम को अपने आवास पर डिनर कराया, जिसमें वॉटर लिली के पत्ते का इस्तेमाल किया गया। दरअसल, गुयाना की संस्कृति में वाटर लिली अधिक महत्व रखता है। डिनर के बाद पीएम ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "वाटर लिली के पत्ते पर परोसा जाने वाला यह भोजन गुयाना में अत्यधिक सांस्कृतिक महत्व रखता है, जो हमारे दोनों देशों के बीच गहरे और स्थायी संबंध को उजागर करता है...मैं राष्ट्रपति इरफान अली और गुयाना के लोगों को उनकी गर्मजोशी और आतिथ्य के लिए एक बार फिर धन्यवाद देता हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+