पीएम मोदी ने बांग्लादेश पीएम शेख हसीना को 109 जीवनरक्षक एंबुलेंस की चाबी सौंपी, दी 12 लाख कोरोना वैक्सीन डोज
ढाका: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बांगलदेश के दौरे पर है। दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना को 109 जीवनरक्षक एंबुलेंस की चाबी सौंपी है। इसके साथ ही बांग्लादेश सीएम शेख हसीना को भारत द्वारा 12 लाख कोरोना वैक्सीन डोज के उपहार के प्रतीक के रूप में भेट की गई है।

पीएम मोदी को शेख हसीना ने सोने-चांदी कि सिक्के किए गिफ्ट
पीएम मोदी को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी के अवसर पर जारी सोने और चांदी के सिक्के भेट स्वरूप दिए।बता दें भारत का पडोसी देश बांग्लादेश अपनी आजादी के 50 साल जश्न मना रहा है।इस खुशी के मौके पर पीएम मोदी बांग्लादेश की यात्रा पर गए हुए हैं। कोरोना महामारी फैलने के बाद प्रधानमंत्री की ये पहली विदेश यात्रा है।
इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्री के बीच कारोबार, ऊर्जा, संपर्क और विकासात्मक सहयोग जैसे तमाम क्षेत्रों पर चर्चा किया। इसके बाद भारत और बांग्लादेश ने द्विपक्षीय सहयोग के क्षेत्रों से जुड़े पांच सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर किए। पीएम मोदी और शेख हसीना के बीच ये वार्ता एक घंटे तक चली
वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा 'संबंध मजबूत से और मजबूत हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने स्वास्थ्य, व्यापार, संपर्क, ऊर्जा, विकासात्मक सहयोग और कई अन्य क्षेत्रों में हुई प्रगति पर चर्चा की। दोनों देशों ने संपर्क, वाणिज्य, सूचना प्रौद्योगिकी और खेल जैसे क्षेत्रों से संबंधित पांच सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया।पीएम मोदी बोले बांग्लादेश की आजादी के लिए किया था सत्याग्रह, इस बयान पर लोग कर रहे ट्रोल,जानें सच्चाई












Click it and Unblock the Notifications