प्रधानमंत्री मोदी ने दी ब्रिटेन के नए पीएम कीर स्टार्मर को बधाई, जताई द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती की उम्मीद

ब्रिटेन के संसदीय चुनाव में इस बार लेबर पार्टी ने जीत दर्ज की है। कीर स्टार्मर प्रधानमंत्री बने हैं। ऐसे में पीए मोदी ने स्टार्मर फोन कर उन्हें ब्रिटेन का पीएम बनने की बधाई दी है। दोनों नेताओं ने बातचीत के दौरान द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर जोर दिया। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, कीर स्टार्मर से बातचीत के दौरान पीएम ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी का भी आह्वान किया।

ब्रिटेन के प्रधान मंत्री कार्यालय की ओर जारी एक बयान में कहा गया कि पीएम कीर स्टार्मर ने आज सुबह भारत के प्रधान मंत्री से बात की। पीएमओ ने कहा, "यूनाइटेड किंगडम के पीएम कीर स्टार्मर ने आज सुबह भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। नेताओं ने अपनी-अपनी चुनावी जीत पर बधाई दी और यूके और भारत के बीच संबंधों की मजबूती पर विचार किया... मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा करते हुए, प्रधान मंत्री ने कहा कि वह एक ऐसा सौदा करने के लिए तैयार हैं जो दोनों पक्षों के लिए काम करेगा।"

Modi congratulated Britain PM Keir Starmer

वहीं विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड लैमी से बात की। इस दौरान दोनों देशों के समकक्ष नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर दिया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड लैमी से बात करके खुशी हुई। हमने अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। शीघ्र व्यक्तिगत बैठक की उम्मीद है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+