पीएम मोदी का यूएस दौरा खत्म, बोले बहुत कुछ हासिल हुआ..
न्यूयार्क। पीएम मोदी का यूएस दौरा खत्म हो गया है, भारत रवाना होने से पहले उन्होंने अमेरिका को थैंक्यू कहा और बोला कि मेरा यह दौरा हमारे रिश्तों की गहराई दिखाता है, बीते कुछ दिनों में हमने काफी कुछ हासिल किया है पीएम मोदी ने यह बातें ट्वीट करके कहीं।
गौरतलब है कि अब पीएम मोदी नवंबर में इंग्लैंड जायेंगे।
इससे पहले सोमवार रात को पीएम मोदी की अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात हुई। मोदी-ओबामा की यह तीसरी मुलाकात थी। दोनों लोगों के गले मिलते हुई तस्वीर ट्वीट की थी।
सैन होजे में भी भारतीय मूल के अमेरिकियों ने मोदी का रविवार को भव्य स्वागत किया, जैसा गत वर्ष मेडिसन स्क्वे यर गार्डन में हुआ था। ओबामा से मोदी शिखर वार्ता से पहले पिछले सप्ताह वाशिंगटन में प्रथम भारत-अमेरिका रणनीतिक और वाणिज्यिक वार्ता संपन्न हुआ है।
वार्ता के बाद जारी संयुक्त घोषणा में पाकिस्तान से गतिविधियां संचालित कर रहे आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और आतंकवाद से निपटने की एक जुट कोशिश की बात कही गई है।













Click it and Unblock the Notifications