प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से आज होगी मुलाकात

बिआरित्ज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच जी-7 समिट से इतर मुलाकात होगी। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी रविवार को ही फ्रांस पहुंचे हैं, वह बहरीन की यात्रा के बाद यहां पहुंचे हैं। पीएम पर्यावरण, जलवायु, समुद्र, डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन जैसे अहम मुद्दों पर जी-7 समिट में अपनी बात रखेंगे। फ्रांस पहुंचने पर पीएम मोदी ने सबसे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से मुलाकात की, जोकि हाल ही में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने हैं।

narendra modi

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही जम्मू कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच हस्तक्षेप की पेशकश की थी। अमेरिकी अधिकारी अधिकारी की ओर से कहा गया था हम चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच के संबंध बेहतर हो। कश्मीर में आर्टिकल 370 को हटाना भारत का आंतरिक फैसला है, लेकिन इसके क्षेत्रीय प्रभाव हैं। ऐसे में राष्ट्रपति ट्रंप यह जानना चाहते हैं कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस तरह से क्षेत्रीय तनाव को कम करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

अमेरिकी अधिकारी की ओर से कहा गया है कि राष्ट्रपति इस मुलाकात के दौरान इस बात पर जोर देंगे कि दोनों ही देशों के बीच तनाव को कम करने के लिए बातचीत होगी और भारत कश्मीर में लोगों के आने जाने की आजादी और संचार के साधनों को बहाल करेगा और यहां पर लगी पाबंदी को हटाएगा। साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप इस बात पर जोर दिया है कि पाकिस्तान सीमापार से होने वाली घुसपैठ को रोके, पूर्व में भारत पर हुए आतंकी हमलों के पीछे जो आतंकी हैं, उन्हें अपनी जमीन पर पनाह नहीं देगा और उन्हें खत्म करने की दिशा में काम करेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+