PM मोदी ने UAE के राष्ट्रपति से बात की, इजरायल-हमास युद्ध पर क्या बात हुई?
पीएम नरेंद्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद से बात की है। इजरायल-हमास की जंग के बीच एक अहम चर्चा की गई है। इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति आतंकवाद, हिंसा व जनहानि के बारे में चिंताएं साझा की।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। पीएमओ ने दोनों नेताओं की बातचीत पर कहा, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज संयुक्त अरब अमारात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशियाई क्षेत्र के घटनाक्रमों पर विचार व्यक्त किए।'

इस बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने आतंकवाद, बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और नागरिकों की मौत जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की और साथ ही सुरक्षा और मानवीय स्थिति के जल्द समाधान का आह्वान किया।
पीएम मोदी और नाहयान ने क्षेत्र में स्थायी शांति, सुरक्षा और स्थिरता के महत्व पर भी जोर दिया। पीएमओ के मुताबिक दोनों नेताओं ने भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी ढांचे के भीतर विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करना जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया।
पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट भी किया है। पीएम मोदी ने कहा, 'पश्चिम एशिया की स्थिति पर यूएई के राष्ट्रपति मेरे भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ अच्छी बातचीत हुई। हम आतंकवाद, बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और नागरिकों की जान जाने पर गहरी चिंताएं साझा करते हैं। हम सुरक्षा और मानवीय स्थिति के जल्द समाधान की आवश्यकता पर सहमत हैं और एक स्थायी क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता सभी के हित में है।'
Had a good conversation with my brother HH @MohamedBinZayed, President of UAE, on the West Asia situation. We share deep concerns at the terrorism, deteriorating security situation and loss of civilian lives. We agree on the need for early resolution of the security and…
— Narendra Modi (@narendramodi) November 3, 2023












Click it and Unblock the Notifications