पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू की फोन पर बात, 20 मिनट की चर्चा में द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की। दोनों देशों के नेताओं को बीच हुई चर्चा के दौरान की अहम विषयों पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार को इजराइल के प्रधानमंत्री ने बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) के साथ फोन पर बात की। बातचीत के बाद पीमएम मोदी ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
बुधवार को पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू की बीच करी 20 मिनट फोन पर बात हुई। इस चर्चा को लेकर इजराइल पीएमओ के एक बयान में कहा गया, "दोनों नेताओं ने इजराइल और भारत के बीच करीबी और महत्वपूर्ण संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। प्रौद्योगिकी, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के क्षेत्र में देशों के बीच सहयोग को और गहरा करने की इच्छा व्यक्त की।"
Recommended Video

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, "प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बात की और भारत-इजरायल की बहुआयामी दोस्ती को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की, नवाचार साझेदारी पर हमारा ध्यान केंद्रित किया और रक्षा और सुरक्षा में हमारे चल रहे सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा हुई।"
पीएमओ के एक बयान में कहा गया कि पीएम मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री के बीच दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण संबंधों को मजबूत करने के तरीकों को लेकर चर्चा हुई। पीएमओ के बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने प्रौद्योगिकी, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के क्षेत्र में देशों के बीच सहयोग को और गहरा करने की इच्छा व्यक्त की। बता दें कि इससे पहले मोदी ने 11 जनवरी को बातचीत में नेतन्याहू को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी थी। इस दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग की निरंतरता बनाए रखने पर जोर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications