इंडोनेशिया में मोदी: जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम बोले आपकी जड़ें आज भी भारत में
मंगलवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो से मुलाकात करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां बसे भारतीयों के बीच पहुंचे। पीएम मोदी ने हजारों की तादाद में उन्हें सुनने आए भारतीयों को संबोधित किया। इससे पहले मोदी ने मेजबान जोको विडोडो के साथ अर्जुन विजय चैरियट स्टैच्यु पहुंचे।
जकार्ता। मंगलवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो से मुलाकात करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां बसे भारतीयों के बीच पहुंचे। पीएम मोदी ने हजारों की तादाद में उन्हें सुनने आए भारतीयों को संबोधित किया। इससे पहले मोदी ने मेजबान जोको विडोडो के साथ अर्जुन विजय चैरियट स्टैच्यु पहुंचे जो कि एक खास स्मारक माना जाता है। इस स्मारक को महाभारत के योद्धा अर्जुन के नाम पर बनाया गया है। मोदी ने साउथ ईस्ट एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद इस्तिकलाल का भी दौरा किया और साथ ही पतंग महोत्सव में भी शिरकत की।

आपके दिल में बसता है भारत
जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'आप भले ही इंडोनेशिया में रहते हों लेकिन आपकी जड़ें आज भी भारत में हैं। आप में से बहुत से लोग इंडोनेशियन हैं लेकिन भारत आपके दिलों में हैं।' उन्होंने भारत और इंडोनेशिया के संबंधों पर कहा, 'भारत और इंडोनेशिया दोनों ही देश अपने लोकतांत्रित मूल्यों और विवधिता पर गर्व महसूस करते हैं। साल 2014 में भारत के लोगों ने एक ऐसी सरकार के लिए वोट किया जिसका नेतृत्व गरीब वर्ग से आने वाला एक व्यक्ति कर रहा था। इसी तरह से इंडोनेशिया के लोगों ने राष्ट्रपति जोको विडोडो को चुना जो कि एक विनम्र पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति हैं।' पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाना है जिसकें केंद्र में आम नागरिक हो और जहां पर विकास तेजी से हो सके।












Click it and Unblock the Notifications