मुसीबत के बीच इमरान खान की एक और साथी शिरीन मजारी ने छोड़ा साथ, अब तक PTI के 8 नेता छोड़ चुके हैं पार्टी

इमरान खान की करीबी नेताओं में शामिल नेता शिरीन मजारी ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने न सिर्फ पीटीआई, बल्कि सक्रिय राजनीति छोड़ने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद मीडिया को दी।

Shireen Mazari quits PTI

इमरान खान के नेतृत्व वाली पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को एक बड़ा झटका देते हुए वरिष्ठ नेता शिरीन मजारी ने पार्टी और राजनीति छोड़ने की घोषणा की है। यह घटनाक्रम तब हुआ जब 9 मई को हुए दंगों के बाद से शिरीन मजारी की बार-बार गिरफ्तारी हो रही है।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की वरिष्ठ नेता शिरीन मजारी ने पार्टी और राजनीति दोनों छोड़ने का ऐलान कर दिया है। पीटीआई की वरिष्ठ नेता और इमरान सरकार में मानवाधिकार मंत्री रह चुकी मजारी को बीते कुछ दिनों में 5 बार गिरफ्तार किया जा चुका है।

इसके बाद मजारी ने स्वास्थ्य दिक्कतों और बेटी इमान जैनाब मजारी की परेशानियों का हवाला देकर सक्रिय राजनीति छोड़ने का ऐलान किया है। शिरीन मजारी ने कहा कहा कि 12 दिन की गिरफ्तारी के दौरान उनकी और बेटी इमान मजारी की तबीयत काफी खराब हुई है, इसलिए उन्होंने राजनीति छोड़ने का फैसला किया है।

शिरीन ने कहा कि वह अपने बच्चों, परिवार और स्वास्थ्य के मुद्दों के कारण राजनीति छोड़ रही हैं। उनके लिए उनका परिवार और बच्चे पहली प्राथमिकता हैं।' मजारी ने कहा कि अगर मेरे शौहर डॉ ताबिश जिंदा होते तो मैं राजनीति में कई चीजें करती क्योंकि वह हर वक्त बच्चों के साथ रहते थे।

5 महीने पहले मजारी के पति का निधन हो गया था। शिरीन ने कहा कि उनके पति के जाने के बाद अब मेरे बच्चे और मेरी मां और मेरा स्वास्थ्य ही मेरी प्राथमिकता है।

इससे पहले, हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान रावलपिंडी में लाहौर कॉर्प्स कमांडर हाउस और जनरल हेडक्वार्टर सहित रक्षा और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों पर हमले और तोड़फोड़ से संबंधित एक मामले में गुजरांवाला अदालत द्वारा उनकी जमानत मंजूर करने के बाद उन्हें एक बार फिर से गिरफ्तार कर लिया गया था।

मजारी को 9 मई को खारियां में हिंसा भड़काने के एक मामले में पुलिस ने मंगलवार को सुबह कोर्ट में पेश किया था। सुनवाई के दौरान मजारी के वकील एडवोकेट फराज अहमद ने खारियां के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अख्तर अली को बताया कि पीटीआई नेता ने कभी भी किसी विरोध प्रदर्शन में भाग नहीं लिया।

इस दौरान उनके वकील ने पुलिस की ओर से सबूतों की कमी का भी हवाला दिया। दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने पुलिस को पीटीआई नेता को रिहा करने का निर्देश दिया था। इसके बाद वह बिना नंबर प्लेट वाली वीगो गाड़ी से कोर्ट परिसर से बाहर निकल गईं। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद उनकी फिर से गिरफ्तारी हो गई।

बता दें कि अब तक इमरान खान की पार्टी के कुल 8 बड़े नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। शिरिन मजारी से पहले वरिष्ठ नेता जय प्रकाश, पूर्व कैबिनेट मंत्री और खान के स्पेशल एडवाइजर मलिक अमीन असलम ने पार्टी छोड़ दी थी।

असलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि मुल्क को तोड़ने वाले एजेंडे के साथ चलना नामुमकिन है। मलिक PTI वर्किंग कमेटी के चेयरमैन थे। वहीं जय प्रकाश ने कहा था कि 9 मई को शांतिपूर्ण विरोध के नाम पर जो हिंसा हुई, उससे वे बहुत दुखी हैं और इसलिए पार्टी छोड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+