लापता मेहुल चोकसी के लेकर एंटीगुआ के PM ने अहम जानकारी, कही ये बड़ी बात

एंटीगुआ, मई 25: पीएनबी स्कैम के मुख्य आरोपियों में से एक कोरोबारी मेहुल चोकसी अब एंटीगुआ से भी लापता बताया जा रहा है। एंटीगुआ पुलिस ने मेहुल चोकसी की तलाश शुरू कर दी है। अब इस मामले में एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने कहा है कि अगर मेहुल चोकसी देश छोड़कर भाग गया है तो हम उसकी नागरिकता छीन लेंगे। भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को 23 मई से लापता बताया गया है।

PM Gaston Browne says if Mehul Choksi would have fled the country, we will revoke his citizenship

एंटीगुआ मीडिया के अनुसार, एंटीगुआ के पीएम गैस्टन ब्राउन ने आज कहा, मेहुल चोकसी के पास यहां लड़ने के लिए दो मामले हैं। हमारे पास इस बात की पुष्टि करने के लिए कोई विश्वसनीय जानकारी नहीं है कि वह देश छोड़कर भाग गया है। संभावना है कि वह अभी भी यहां हो सकता है और कानून एजेंसियां उसका पता लगाने के प्रयास कर रही हैं। गैस्टन ब्राउन ने कहा कि, अगर मेहुल चोकसी देश छोड़कर भाग गया है तो हम उसकी नागरिकता छीन लेंगे।

एंटीगुआ के प्रधानमंत्री ने कहा कि, मेहुल चोकसी के यहां से क्यूब भागकर जाने का संभावना कम है। हमारे पास इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है कि वह एंटीगुआ से भाग गया है। उन्होंने कहा, उनकी सरकार ने भारत को मेहुल चोकसी के लापता होने की सूचना दी है, साथ ही इंटरपोल के साथ जानकारी भी शेयर की जा रही है। गैस्टन ब्राउन ने कहा, हमें विश्वास है किउचित प्रक्रिया के बाद उसे भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा।

गैस्टन ने कहा, मैं भारत के लोगों और पूरी दुनिया को बताना चाहता हूं कि एंटीगुआ और बारबुडा में मेहुल चोकसी का किसी भी तरह का स्वागत नहीं है, हम उसे देश से बाहर करना चाहते हैं। चोकसी पिछले 24 घंटों से देश से गायब है। स्थानीय अधिकारियों उस वाहन का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने उसके गायब होने की पुष्टि की है। चोकसी ने जनवरी 2018 में भारत से भागने से पहले ही, 2017 में कैरिबियाई द्वीपीय देश एंटीगुआ एवं बारबुडा की नागरिकता हासिल कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+