'प्लेब्वॉय' के कवर पेज पर 'हिजाब' के साथ मुस्लिम महिला नूर तगौरी
नई दिल्ली। अपने कवर पेज को लेकर हमेशा चर्चित रहने वाली 'प्लेब्वॉय मैगजिन' ने एक ऐसा प्रयोग किया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
दरअसल इस बार 'प्लेब्वॉय मैगजिन' ने यूएस की एक मुस्लिम जर्नलिस्ट को कवर पेज पर जगह दी है जिन्होंने हिजाब पहनकर फोटो शूट कराया है। इस मुस्लिम जर्नलिस्ट का नाम नूर तगौरी है, जो बेइंतहा खूबसरत है और स्पष्टवक्ता कही जाती हैं।
नूर को प्लेब्वॉय मैगजिन ने चुना ही इसलिए है कि उन्होंने हमेशा रूढ़ियों को तोड़ते हुए एक स्वतंत्र और आत्मविश्वासी महिला की छवि को लोगों के सामने पेश किया है।
नूर इससे पहले साल 2012 में भी सुर्खियों में रह चुकी है क्योंकि तब इन्होंने यूएस के एबीसी 7 न्यूज चैनल पर हिजाब पहनकर न्यूज एंकरिंग की थी। उसके बाद ये सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हस्ती बन गई थीं।
मैगजिन ने खुद नूर की तारीफ करते हुए लिखा है कि हमें सोचने में वक्त लगा लेकिन नूर ने हमें नतमस्तक कर दिया, एक ऐसी महिला जिसने अपने दमपर दुनिया में एक नायाब तस्वीर पेश की। आपको बता दें कि मैगजिन के कवर पेज पर नूर ब्लैक पैंट, सफेद टी-शर्ट और जूते के साथ हिजाब में दिख रही हैं।













Click it and Unblock the Notifications