तूफान की वजह से प्लेन क्रैश, अबिदजान के समुद्र में गिरकर हुआ चकनाचूर, अब तक 4 की मौत
अबिदजान। अबिदजान के आईवरी कोस्ट एयरपोर्ट से उड़ा प्लेन क्रैश होकर समुद्र में जाकर गिरा है। NBC न्यूज के अनुसार, इस घटना में अब तक चार की मौत हो चुकी है। शनिवार को आईवरी कोस्ट के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ने के कुछ ही देर बाद प्लेन अबिदजान समुद्र में जा गिरा। बताया जा रहा है कि प्लेन पूरा टूटकर चकनाचूर हो चुका है।

सूत्रों के मुताबिक, तूफान और तेज बारिश के बिजली के कारण प्लेन क्रैश हो गया और समुद्र में जा गिरा। Koaci.com के अनुसार, यह प्लेन फ्रेंच आर्मी के लिए सामान लेकर जा रहा था। घटना के बाद से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चार्टर प्लेन रूसी डिजाइन का है लेकिन यह UN का बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications