अब ईरान में हुआ हवाई हादसा, 48 लोगों की मौत

ईरान के तेहरान में आज सुबह एक विमान हादसा हुआ ,जिसमें 48 लोगों की मौत हो गई है। यह विमान तेहरान के पश्चिम में एक रिहाइशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें विमान में क्रू मेंबर समेत 48 लोग सवार थे। इनमें सात बच्चे भी शामिल थे।
जानकारी के मुताबिक, हादसा भारतीय समयानुसार सुबह करीब सवा नौ बजे हुआ। तबन एयरलाइन्स का विमान मेहराबाद से तबास जा रहा था। स्थानीय समाचार एजेंसी के मुताबिक, विमान ने जैसे ही मेहराबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी, वह क्रैश हो गया। इस कारण विमान का इंजन फेल होना बताया जा रहा है। वहीं, बचाव कार्य शुरु है, दुर्घटनाग्रस्त विमान से मृत लोगों को बाहर निकालने का कार्य किया जा रहा है।
आपको बता दें, बीते 25 सालों में ईरानी विमानों के 200 से ज़्यादा हादसे हुए हैं जिनमें 2,000 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है। इन हादसों के लिए पुराने पड़ते विमानों और ख़राब रखरखाव को ज़िम्मेदार ठहराया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications