Pink Diamond : दुर्लभ 'पिंक डायमंड' 413 करोड़ रुपये में बिका, तोड़ डाले सारे विश्व रिकॉर्ड
11.5 कैरेट का विलियमसन पिंक हीरा 39.2 करोड़ हांगकांग डॉलर जो कि अमेरिकी डॉलर के हिसाब से 4.99 करोड़ में बिका है।
हांगकांग (Hongkong) में एक बेशकीमती गुलाबी हीरे (Pink Diamond) की नीलामी हुई। इस दुर्लभ हीरे ने नीलामी के दौरान बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। 11.15 कैरेट का विलियमसन पिंक स्टार हीरे (Williamson Pink Star diamond) को सोदबी हांगकांग ने नीलाम किया। लोगों ने इसकी कीमत का अनुमान इतना नहीं लगाया था लेकिन नीलामी के दौरान गुलाबी हीरे ने दुनिया के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

4.99 करोड़ डॉलर में बिका पिंक स्टार हीरा
नीलामी में बिकने वाले पिंक स्टार हीरे ने प्रति कैरेट सबसे अधिक कीमत का विश्व रिकॉर्ड बनाया। यह दुर्लभ हीरा 4.99 करोड़ डॉलर में बिका। अगर इसे हम इंडियन करेंसी में इसकी कीमत लगाएंगे तो ये करीब 413 करोड़ रुपये के आसपास होगी।

11.5 कैरेट के इस हीरे ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले
11.5 कैरेट का विलियमसन पिंक हीरा 39.2 करोड़ हांगकांग डॉलर जो कि अमेरिकी डॉलर के हिसाब से 4.99 करोड़ में बिका है। नीलामी से पूर्व लोगों ने मूल रूप से इशकी कीमत का अनुमान 2.1 करोड़ डॉलर लगाया था। विलियमसन पिंक स्टार का नाम दो लीजेंडरी डायमंड्स से लिया गया था। पहला विलियमसन डायमंड 23.60 कैरेट का था। इस हीरे को 1947 में दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को शादी के गिफ्ट के तौर पर दिया गया था।

गुलाबी हीरा का अपना इतिहास
वहीं, दूसरा गुलाबी हीरा 59.60 कैरेट का है। यह हीरा 2017 की नीलामी में रिकॉर्ड 7.12 करोड़ डॉलर में बिका था। गुलाबी हीरा रंगीन हीरों में सबसे दुर्लभ औक बेशकीमती माना जाता है। विलियमसन पिंक स्टार नीलामी में आने वाला दूसरा सबसे बड़ा गुलाबी हीरा है।

हीरों का प्रदर्शन हमेशा अच्छा रहता है
वहीं, 77 डायमंड्स के प्रबंध निदेशक तोबियास कोरमिंड ने इस नीलामी को एक आश्चर्यजनक परिणाम बताया है। उनका मानना है कि इस अस्थिर अर्थव्यवस्था के बीच हीरे का इतने उंचे कीमत में बिकना उसके दुर्लभ होनी की कहानी कहता है। उन्होंने बताया कि दुनिया में खराब अर्थव्यवस्था के बीच भी हीरों का अच्छा प्रदर्शन करने का अपना एक अलग ही इतिहास रहा है।

हीरों की कीमत दोगुनी हुई
उन्होंने बताया कि दुनिया के कुछ उच्च कोटि के गुणवत्ता वाले हीरों की कीमतें पिछले 10 सालों में दोगुनी हो गई है। बता दें कि विलिम्सन हीरे का स्वामित्व तंजानिया के मवादुई खान के पास था जहां इस विलिम्सन और पिंक स्टार डायमंड को खुदाई में निकाला गया था।

द लूलो रोज हीरा के बारे में जाने
कुछ समय पहले अंगोल में खननकर्मियों ने खुदाई के दौरान गुलाबी हीरा खोजा था। लोग कहते हैं कि ये हीरा पिछले 300 साल के इतिहास में सबसे बड़ा गुलाबी हीरा हो सकता है। लूलो खदान में इस गुलाबी हीरे की खोज होने की वजह से इसे द लूलो रोज (the lulo rose) नाम दिया गया था।
(Photo Credit: Twitter)
ये भी पढ़ें : UAE में रहने वाले लोगों में भारत में पैसे भेजने की क्यों लगी है होड़?












Click it and Unblock the Notifications