समुद्र में पहली बार नजर आई पिंक डॉल्फिन, देखें ये 'अद्भुत' वीडियो

नई दिल्‍ली, 24 अगस्‍त। प्रकृति अजब-गजब अजूबों से भरी पड़ी हैं। हमारे पास आए दिन प्रकृति के नए-नए रंग देखने को मिलते हैं। दुनिया भर के समुद्रों में रंग बिरंगी मछलियां और समुद्री जीव की अद्भुद दुनिया है। आपने अभी तक समुद्र में सामान्‍य तौर पर ग्रे कलर की डॉलफिन मछलियों को आपने देखा होगा लेकिन हाल ही में समुद्र में पिंक डॉल्फिन नजर आई।

समुद्र में गोते लगाते नजर आई पिंक डॉलफिन

समुद्र में गोते लगाते नजर आई पिंक डॉलफिन

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें समुद्र में पिंक डॉल्फिन को गोते लगाते देखा जा सकता है। ये दुर्लभ गुलाबी डॉल्फिन को देखकर आप भी ताज्‍जुब करेंगे। सोलो पैरा क्‍यूरियोस नाम के ट्टिटर यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया हैं जिसमें पिंक डॉलफिन तैरती हुई नजर आ रही हैं। जिसे देखकर हर कोई हैरान होकर अविश्‍सनीय बता रहे हैं।

गुलाबी रंग की डॉलफिन को देखकर लोग पूछ रहे ये सवाल

गुलाबी रंग की डॉलफिन को देखकर लोग पूछ रहे ये सवाल

इस गुलाबी रंग की डॉलफिन में लोग पूछ रहे हैं कि क्‍या ये आनुवांशिक उत्‍परिर्वन या किसी प्रकार का शैवाल है। जिसके कारण ये मछली गुलाबी दिखाई दे रही है।

जानें कहां पाई जाती हैं ये दुर्भभ पिंक डॉलफिन

जानें कहां पाई जाती हैं ये दुर्भभ पिंक डॉलफिन

बता दें इस पिंक डॉलफिन को बोटो भी कहा जाता है और ये अमेजॉन और ओरिनोको नदी में सामान्‍य तौर पर पाई जाती हैं। ये कोलम्बिया, ब्राजील, पेरु,वेनिजवेल्‍या में ये दुर्लभ कलर की डॉलफिन पाई जाती हैं। वीडियो शेयर करने वाले सोलो पारा ने भी ये जवाब दिया है कि ये अमेजॉन नदी में गुलाबी डॉल्फिन है।

जानें क्‍यों नहीं दिखाई देती गुलाबी रंग की डॉलफिन

इस पिंक कलर की डॉलफिन को इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर द्वारा पिंक डॉल्फिन की प्रजाति को अतिसंवेदनशील जीव के रूप में वर्गीकृत किया है। गुलाबी डॉल्फिन की संख्‍या प्रदूषण, जहाजों के टकरने और अत्‍यधिक मछली पकड़ने के बाद नदी में ये अपना अस्तित्‍व को सुरक्षित रखने के लिए संघर्ष कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+