अपनी एयर-होस्टेस गर्लफ्रेंड को इस पायलट ने कुछ इस तरह किया प्रपोज, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा। एक लड़के के अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए ऐसा तरीका चुना जो इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है। जमीन से सैकड़ों फीट ऊपर हवा में एक फ्लाइट कैप्टन ने अपनी एयर-होस्टेस गर्लफ्रेंड को सभी यात्रियों के सामने प्रपोज किया।
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा। एक लड़के के अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए ऐसा तरीका चुना जो इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है। जमीन से सैकड़ों फीट ऊपर हवा में एक फ्लाइट कैप्टन ने अपनी एयर-होस्टेस गर्लफ्रेंड को सभी यात्रियों के सामने प्रपोज किया। इस वीडियो को काफी लोग पसंद कर रहे हैं और सभी ने इस जोड़े को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं।

एयर-होस्टेस लॉरेन मिशेल गिब्स ने इसका वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने अपने पायलट ब्वॉयफ्रेंड जॉन के प्रपोजल का वीडियो और अपनी खूबसूरत अंगूठी की तस्वीर शेयर की। इस वीडियो को अब तक 2 लाख से ऊपर लोग देख चुके हैं।
वीडियो में जॉन पहले यात्रियों को फ्लाइट की जानकारी देते हैं फिर वो अपने और लौरेन के बारे में सभी को बताते हैं। वो कहते हैं, 'आज लॉरेन और मेरी एनिवर्सिरी है और ये दिन हमारे लिए काफी खास है। मैं इस दिन को और भी खास बनाना चाहता हूं।' जॉन ने फिर आगे कहा कि वो अपनी पूरी जिंदगी लॉरेन के साथ बिताना चाहते हैं। उन्होंने अपने जेब से अंगूठी निकाली और फिर घुटनों के बल बैठकर लॉरेन को प्रपोज किया।
लॉरेन ने जॉन को हां कहा और किस किया। इसके बाद जॉन ने वापस फोन उठाकर लोगों को बताया कि लॉरेन ने हां कहा है। दोनों का वीडियो वायरल हो जाने के बाद लॉरेन ने एक और फेसबुक पोस्ट कर उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उन्हें बधाई दी थी।
ये भी पढ़ें: शादी के कुछ पल बाद ही इस लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, देखकर हैरान रह गए मेहमान












Click it and Unblock the Notifications