शादी के कुछ पल बाद ही इस लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, देखकर हैरान रह गए मेहमान
शादी और बच्चे का जन्म किसी भी शख्स के लिए बहुत ही अहम दिन माना जाता है। हर कोई इन दो दिन की प्लानिंग के महीनों से करता है। इंग्लैंड में एक लड़की के लिए ये दोनों दिन एक साथ ही आ गए।
Recommended Video


लंदन। शादी और बच्चे का जन्म किसी भी शख्स के लिए बहुत ही अहम दिन माना जाता है। हर कोई इन दो दिन की प्लानिंग के महीनों से करता है। इंग्लैंड में एक लड़की के लिए ये दोनों दिन एक साथ ही आ गए। थोड़ी देर पहले वो अपनी शादी के दिन मजे से डांस कर रही थी कि दूसरे पल अस्पताल में अपने बच्चे को जन्म दे रही थी।

बच्चे के जन्म से पहले करना चाहते थे शादी
इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स की रहने वाली 19 वर्षीय डैनी माउंटफोर्ड और 18 वर्षीय कार्ल अपने बच्चे के जन्म से पहले शादी के बंधन में बंधना चाहते थे। इसलिए दोनों ने केवल 6 हफ्तों में अपनी शादी प्लान की और दिसंबर का महीना इसके लिए चुना।

डांस करते वक्त ही फट गया वॉटर बैग
फिर शादी का दिन आया। डैनी और कार्ल शादी के बंधन में बंधने के बाद गेस्ट के साथ डांस इंज्वाय कर रहे थे कि डैनी को अपने अंदर कुछ महसूस हुआ। वो फौरन अपनी मां के पास भागीं और उन्हें एहसास हुआ कि उनका वॉटर बैग फट गया है। डैनी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया।

'बेटी शादी का सबसे खूबसूरत गिफ्ट'
बेटी के जन्म के बाद डैनी ने कहा कि सब इतनी जल्दबाजी में हुआ कि किसी को कुछ समझ ही नहीं आया। डैनी ने बताया कि दोनों ने शादी का केक भी नहीं काटा था कि वो लेबर में चलीं गईं। डैनी ने कहा, 'एक पल मैं अपने पति के साथ डांस कर रही थी और दूसरे ही पल अपनी बेटी को जन्म दे रही थी।' वो अपनी बेटी 'जैस्मीन' को शादी का सबसे खूबसूरत तोहफा मानती हैं।












Click it and Unblock the Notifications