NASA के जेम्स वेब टेलीस्कोप में Black Star की तस्वीर कैद, खुलेंगे स्पेस के रहस्य, जानिए बड़े दावे की वजह

स्पेस एजेंसी नासा के जेम्स वेब टेलीस्कोप ने कुछ विचित्र तस्वीरें कैप्चर की हैं। साइंटिस्ट्स का मानना है कि इससे अंतरिक्ष के कई रहस्यों को पता लगाया जाता है।

Black Star captured by JWST: अंतरिक्ष रहस्यों से भरा है। खगोलशास्त्री टेलीस्कोप से ली गई तस्वीरों को लेकर लगातार रिसर्च कर रहे हैं। हाल ही में नासा (NASA) के जेम्स वेब टेलीस्कोप से ली गई तस्वीरों को लेकर साइंटिस्ट्स ने चौंकाने वाला दावा किया है। ताजा रिसर्च में कहा गया है कि JWST ने एक 'ब्लैक स्टार' की तस्वीर कैप्चर की हैं। ये पहला मौका है, जब जेम्स वेब टेलीस्कोप के जरिए किसी काले तारे की तस्वीर ली गई।

नासा के टेलीस्कोप JWST में हाल ही में कैद तस्वीर कई रहस्यों से पर्दा उठा सकती है। नासा ने कहा कि एक तस्वीर में तीन चमकीले ऑब्जेक्ट्स दिखे, जो 'डॉर्क स्टार' हो सकते हैं। साइंटिस्ट्स ने दावा किया कि नई तस्वीर अंतरिक्ष के कई बड़े रहस्य खोल सकती है। इन ब्लैक स्टार्स डार्क मैटर के कणों से बने हुए हो सकते हैं।

Black Star Picture by NASA JWST

हालांकि डार्क मैटर को लेकर अभी रिसर्च चल रही है। साइंटिस्ट्स को कोई ठोस तथ्य नहीं मिले हैं। ये ब्रह्मांड के एक बड़े रहस्यों में से एक है। ऐसे में डार्क स्टार की तस्वीरें सामने आना इस दिशा में अध्ययन को फिर से एक नई दिशा दे सकता है। जेडब्ल्यूएसटी की ताजा तस्वीर को लेकर खगोलशास्त्रियों को बड़ी उम्मीदें हैं।

यूएस के ऑस्टिन में टेक्सास विश्वविद्यालय में कैथरीन फ्रीज, कोलगेट विश्वविद्यालय में कोस्मिन इली और जिलियन पॉलिन के सहयोग से तीन खगोल भौतिकीविदों की एक टीम ने जेम्स वेब की छवियों का विश्लेषण किया। जिसमें पाया गया कि तीन चमकीली वस्तुएं 'काला तारा' हो सकती हैं।
प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है अगर ब्लैक स्टार के होने की पुष्टि होती है तो ये एक बड़ी उपलब्धि होगी। दरअसल इससे ये साफ हो जाएगा कि डार्क मैटर के गुण डार्क स्टार में पाए जाते या नहीं। हालांकि ये एक अनसुलझी पहेली है। जिसको लेकर साइंटिस्ट्स लंबे समय से अध्ययन कर रहे हैं।

वेनबर्ग इंस्टीट्यूट फॉर थियोरेटिकल फिजिक्स के निदेशक फ़्रीज़ ने कहा, "एक नए प्रकार के तारे की खोज करना अपने आप में बहुत दिलचस्प है। इससे ब्लैक मैटर को समझने में और अधिक आसानी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+