Pics: पीएम मोदी ने हनोवर के मेयर को भेंट की मधुबनी पेंटिंग
हनोवर। भारत की संस्कृति की प्रतीक और बिहार की विरासत मानी जानी वाली मधुबनी पेंटिग को देश के पीएम नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को हनोवर के मेयर को भेंट की। मधुबनी पेटिंग को जीवन की विविध अवस्थाएं, प्रकृति से रिश्ता और साथ ही पृथ्वी पर जीवन की परस्पर संबद्ध प्रकृति को प्रदर्शित करने वाला माना जाता है।
आपको बता दें कि यह पेटिंगराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित कलाकार 70 वर्षीया बऊआ देवी ने बनायी है। यह पेंटिंग उंगलियों, निब-पेन्स, टहनियों और माचिस की तीलियों से, प्राकृतिक रंगों और रोगनों का इस्तेमाल करते हुए बनाई जाती है और इसमें आकर्षक ज्यामितीय आकार उकेरे जाते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनोवर मेसे व्यापार मेले में जर्मनी के निवेशकों को भारत में अधिकाधिक निवेश करने के लिए आमंत्रित भी किया है और उन्हें वे खासियतें गिनाईं, जिसके कारण भारत आज निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य है।














Click it and Unblock the Notifications