जापान में भूकंप से नौ लोगों की मौत, 800 लोग घायल
टोक्यो। जापान में गुरुवार रात एक बड़े भूकंप ने नौ लोगों की जान ले ली है और कई लोग अभी तक फंसे हुए हैं। इस भूंकप के बाद यहां के यूइकई शहर में दहशत का माहौल है क्योंकि भूकंप के बाद आने वाले झटकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। लोग सड़कों पर ही हैं और उन्हें घरों में जाने से डर लग रहा है।

सीएनएन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लोग गिर चुकी बिल्डिंग्सों के नीचे फंसे हुए लोगों की मदद की तलाश कर रहे हैं। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक यह भूकंप रिक्टर स्केल 6.2 मापा गया है। भूकंप के बाद करीब एक दर्जन झटके भी आए।
Earthquake in Japan
इस भूकंप के बाद जापान के माशीकी में दो लोगों की मौत हुई। एक व्यक्ति की मौत बिल्डिंग गिरने की वजह से हुई और एक भूकंप के बाद लगी आग का शिकार हो गया।
करीब 800 लोग घायल हैं जिनमें से 50 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं अधिकारियों के मुताबिक 44,449 लोगों को निकाल लिया गया है।
जापान के मौसम विभाग के डायरेक्टर जेन आओकी ने अगले एक हफ्ते तक भूकंप के झटके आते रहने की चेतावनी दी है। भूकंप के बाद फिलहाल सुनामी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications