तालिबान के खिलाफ इंटरनेशनल कोर्ट पहुंचे भारतीय फोटो जर्नलिस्ट दानिश के परिजन, कंधार में हुई थी हत्या
नई दिल्ली, 22 मार्च। फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी (Danish Siddiqui) की अफगानिस्तान में मौत के बाद अब उनके माता पिता ने अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (International Criminal Court) में मामला दर्ज कराया है। दानिश की गत वर्ष 16 जुलाई को अफगानिस्तान के कंधार में हत्या कर दी गई थी। जब वे कंधार के स्पिन बोल्डक जिले में अफगान सुरक्षा बलों और तालिबान लड़ाकों के बीच संघर्ष की कवरेज कर रहे थे।

भारतीय फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी के माता-पिता ने अब इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (International Criminal Court) का दरवाजा खटखटाया है। उन्हें उम्मीद है कि उनके बेटे की मौत पर उन्हें यहां से न्याय मिलेगा। दानिश सिद्दीकी पुलित्जर पुरस्कार विजेता थे। वे रॉयटर्स के फोटोग्राफर थे। दानिश अफगान विशेष बलों के भी साथ जुड़े थे। गत वर्ष तालिबान (Taliban) से हुए संघर्ष के दौरान उन्हें मार दिया गया था।
दानिश के माता- पिता ने कहा बेटे के साथ हुई अमानवीयता
38 वर्षीय दानिश सिद्दीकी पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित एक भारतीय फोटो जर्नलिस्ट थे। अफगानिस्तान में उनकी मौत के बाद अब उनके माता-पिता ने इस्लामवादी समूह के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) में मामला दर्ज कराया है। मंगलवार को दानिश के माता- पिता के वकील ने इस बात की जानकारी दी है। सिद्दीकी के माता-पिता हेग स्थित आईसीसी में तालिबान के छह नेताओं और अन्य अज्ञात कमांडरों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दानिश के मात पिता का कहना है कि तालिबानी नेताओं के समूह ने उनके बेटे को निशाना बनाया, उसे प्रताड़ित किया और मार डाला। उन्होंने कहा है कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वह एक भारतीय फोटो जर्नलिस्ट था।
Photojournalist Danish Siddiqui's parents file case against Taliban in International Criminal Court
— ANI Digital (@ani_digital) March 22, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/5IfR6seJKQ#DanishSiddiqui #Taliban pic.twitter.com/LQBn14ymeg
रॉयटर्स की रिपोर्ट में तालिबानी हिरासत में हुई मौत
दानिश के मौत के बाद अफगान सुरक्षा अधिकारियों और भारत सरकार के अधिकारियों ने रॉयटर्स को बताया था चांज से यह पता लगता है कि उनकी मौत तालिबान की हिरासत में हुई है। रिपोर्ट में यह कहा गया कि तस्वीरों, खुफिया जानकारी और सिद्दीकी के शरीर की जांच के आधार यह कहा जा रहा है।
तालिबान ने खारिज कर दिए आरोप
फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी की मौत को लेकर कई बाते सामने आईं। सिद्दीकी की मेजबानी करने वाले अफगानिस्तान के तत्कालीन स्पेशल ऑपरेशंस कॉर्प्स के एक कमांडर ने कहा कि तालिबान के साथ भीषण लड़ाई हुई। इसके बाद जब सैनिक स्पिन बोल्डक से वापस चले गए तो फोटो जर्नलिस्ट गलती से दो कमांडो के साथ पीछे रह गए। बाद में वे तालिबानियों के हाथ लग गए। वहीं तालिबान ने सिद्दीकी को पकड़ने व मारने के दावों से इनकार किया है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने इन रिपोर्टों का खंडन कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications