फिलीपींस में जेल में मेयर को मारी गई गोली, राष्‍ट्रपति की ड्रग्‍स लिस्‍ट में था नाम

फिलीपींस की पुलिस ने जेल में एक मेयर को मारी गोली। ड्रग्‍स के कारोबार से संबंध रखते थे मेयर।

मनीला। फिलीपींस की पुलिस ने एक मेयर रोनाल्डो एस्पीनोसा को जेल में गोली मार दी है। बताया जाता है कि इस मेयर का ताल्‍लुक ड्रग्‍स के कारोबार से था और यह मेयर, राष्‍ट्रपति रॉड्रिगो डुटार्टे की ड्रग लिस्‍ट में था।

philippines-mayor

पिछले हफ्ते से शुरू है कार्रवाई

पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि मेयर को गोली मारने के बाद अब अधिकारी उनकी कोठरी की जांच कर रहे हैं।

आपको बता दें कि फिलीपींस के राष्‍ट्रपति डुटार्टे पहले ही कह चुके हैं कि वह देश में मौजूद ड्रग्‍स के बिजनेस से जुड़े लोगों को किसी भी कीमत पर खत्‍म करना चाहते हैं।

पिछले हफ्ते शुरू हुई पॉलिसी के तहत फिलीपींस में ड्रग्‍स से जुड़े व्‍यापारियों पर कार्रवाई हो रही है। इसी कार्रवाई के तहत उन सभी मेयरों पर भी एक्‍शन लिया जा रहा है जो ड्रग्‍स के बिजनेस से जुड़े हुए हैं।

दुनिया में निंदा लेकिन देश में समर्थन

राष्‍ट्रपति डुटार्टे को उनके देश के लोग ड्रग्‍स की लड़ाई में समर्थन करते हैं लेकिन दुनिया के कई देश मानवाधिकारों के हनन की वजह से उनकी निंदा भी कर रहे हैं।

अमेरिका की ओर से फिलीपींस की इस कार्रवाई की निंदा की गई है। रोनाल्‍डो पिछले दो हफ्तों में मारे जाने वाले फिलीपींस के दूसरे मेयर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+