फिलीपींस के राष्‍ट्रपति दुर्तेते बोले साबित करो कि भगवान को देखा है तो दे दूंगा इस्‍तीफा

फिलीपींस के राष्‍ट्रपति रोड्रिगो दुर्तेते अक्‍सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। अब उन्‍होंने एक और बयान दिया है जो हर बार की तरह ही विवादित है। इस दुर्तेत ने ने कहा है कि अगर कोई यह साबित कर दे कि भगवान दुनिया में है तो फिर वह अपने पद से इस्‍तीफा दे देंगे।

मनीला। फिलीपींस के राष्‍ट्रपति रोड्रिगो दुर्तेते अक्‍सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। अब उन्‍होंने एक और बयान दिया है जो हर बार की तरह ही विवादित है। इस दुर्तेत ने ने कहा है कि अगर कोई यह साबित कर दे कि भगवान दुनिया में है तो फिर वह अपने पद से इस्‍तीफा दे देंगे। उनके इस बयान से फिलीपींस जो कि पूरी तरह से एक रोमन कैथोलिक देश है, वहां पर नया विवाद पैदा हो सकता है।

 दुर्तेते ने पूछे कई सवाल

दुर्तेते ने पूछे कई सवाल

राष्‍ट्रपति दुर्तेते ने शुक्रवार को अपने एक भाषण में कैथोलिक विश्‍वासे से जुड़े कुछ धार्मिक नियमों पर सवाल खड़े किए। इसमें इंसानी स्‍वभाव से जुड़ी कुछ बुराईयां से जुड़े सवाल भी शामिल थे जिसमें उन्‍होंने कहा कि मासूम नवजात पर भी कुछ गंदगी होती है, जिसे सिर्फ बैप्टिजम के जरिए ही हटाया जा सकता है। दुर्तेते ने इसके साथ ही सवाल किया, 'यहां पर भगवान के होने का क्‍या तर्क है?'

 भगवान को कहा स्‍टूपिड

भगवान को कहा स्‍टूपिड

दुर्तेते के मुताबिक अगर यहां पर कोई एक ही व्‍यक्ति यह साबित कर सकता हो कि उन्‍होंने भगवान को देखा है या फिर उनसे बात की है, तो फिर वह तुरंत ही इस्‍तीफा दे देंगे। पिछले हफ्ते राष्‍ट्रपति ने भगवान को 'मूर्ख' बताया था। इसके बाद एक बिशप ने राष्‍ट्रपति पागल करार दिया था। रोड्रिगो हर बार ही अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। उन्‍होंने एक कहा था कि वह भ्रष्‍ट अधिकारियों को बीच हवा में लाकर हेलीकॉप्‍टर से नीचे फेंक देंगे। उनका कहना है कि वह पहले भी ऐसा कर चुके हैं और फिर से करेंगे।

ओबामा को भी दी थी गाली

ओबामा को भी दी थी गाली

दुतेर्ते को 30 जून 2016 फिलीपींस के 16वें राष्‍ट्रपति चुने गया था। अमेरिकी मैगजीन टाइम ने तो उन्‍हें 'द पनीशर' निकनेम तक दिया हुआ है। मई 2016 में उन्‍होंने में पोप फ्रांसिस को गाली दी थी। उन्‍होंने पोप को भी 'सन ऑफ ए होर' कहा था। इसके अलावा कैथोलिक चर्च को भी गालियां दे चुके हैं। सितंबर 2016 में आसियान सम्‍मेलन से अलग उनकी मुलाकात अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा से होनी थी। इस मुलाकात से पहले उन्‍होंने ओबामा को मां की गाली दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+