अमेरिका: 5 से 11 वर्ष के बच्चों के लिए अक्टूबर के अंत तक उपलब्ध हो सकती है फाइजर की वैक्सीन
फाइजर की कोरोना वायरस वैक्सीन अगले महीने के अंत तक 5-11 साल के बच्चों के लिए उपलब्ध हो सकती है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है।
वाशिंगटन, 13 सितंबर। फाइजर की कोरोना वायरस वैक्सीन अगले महीने के अंत तक 5-11 साल के बच्चों के लिए उपलब्ध हो सकती है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है। वर्तमान में अमेरिका के पास 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए वैक्सीन उपलब्ध है। हालांकि दो स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा कि 5-11 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोरोना के टीके अक्टूबर के अंत तक उपलब्ध हो सकते हैं।

वहीं, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के पूर्व आयुक्त डॉ. स्कॉट गॉटलिब ने कहा कि बच्चों 5-11 की उम्र के बच्चों को टीका लगाने से पहले बेहद सावधानी और शीघ्र समीक्षा की आवश्यकता होगी। हालांकि हमें फाइजर द्वारा किए गए अध्ययन पर पूरा भरोसा है। एक अन्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ, डॉ. जेम्स वर्सालोविक ने कहा कि डेल्टा वेरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच बड़ी संख्या में कोरोना से संक्रमित बच्चे सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में वैसे ही कोरोना के भारी मात्रा में केस सामने आ रहे हैं, लेकिन इनमें और अधिक वृद्धि हो सकती है।
यह भी पढ़ें: कोरोना के नए मामलों में गिरावट, पिछले 24 घंटों में 27,254 केस, 219 की मौत
अमेरिका में छोटे बच्चों के लिए टीके कब उपलब्ध होंगे?
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार फाइजर और मॉडर्न बच्चों में कोविड के टीकों की सुरक्षा, सही खुराक और प्रभावशीलता पर डेटा एकत्र कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार वयस्कों की तुलना में बच्चों में कोरोना के लक्षण बेहद कम या न के बराबर होते हैं। उनमें गंभीर संक्रमण भी कम ही विकसित होता और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत भी कम आती है। शीर्ष अमेरिकी संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फौसी ने कहा कि अगर फाइजर वैक्सीन को सिंतबर के अंत तक आपातकालीन उपयोग की मंजूरी मिल जाती है तो यह अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक उपयोग के लिए तैयार हो जाएगा। फौसी ने यह भी कहा कि मॉडर्न को फाइजर की तुलना में 5-11 साल के बीच के बच्चों पर अपना डेटा एकत्र करने और उसका विश्लेषण करने में लगभग तीन सप्ताह का समय लगेगा। उन्होंने कहा कि मॉडर्न वैक्सीन पर फैसला नवंबर के आसपास हो सकता है।
बता दें कि अमेरिका कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित देश है। देश में कोरोना के अब तक कुल 40,955,201 मामले दर्ज हो चुके हैं, वहीं 659,970 लोगों की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications