जेब संभालिये- डेढ़ गुना बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

रियाद। कच्चे तेल की गिरती कीमतों के कारण दुनिया के सबसे बड़े ऑयल एक्‍सपोर्टर देश सऊदी अरब का बजट घाटा बढ़ कर रिकॉर्ड 98 अरब डॉलर हो गया है। इस वजह से सऊदी अरब ने तेल की कीमतों पर 50 प्रतिशत इजाफे का ऐलान किया है। इसका असर भारत में भी पड़ सकता है, जिसके चलते पेट्रोल-डीजल के दाम डेढ़ गुना तक बढ़ सकते हैं।

saudi-petrol-price

शाह सलमान के शासन के पहले बजट में 608 अरब रियाल यानी 162 अरब डॉलर का राजस्व मिलने की बात कही गई है। अधिकारियों की उम्मीदों से यह 15 प्रतिशत कम है। मौजूदा साल में खर्च 975 अरब रियाल है जो अनुमान से करीब 13 प्रतिशत ज्‍यादा है।

सऊदी अरब वित्त मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि वह घाटे को पूरा करने के लिए ईंधन के लिए दी जाने वाली सब्सिडी में कटौती करेगा।

अधिकारियों के मुताबिक कुछ मामलों में पेट्रोल की कीमतें 50 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं, फिर भी अंतरराष्ट्रीय मानकों के मुताबिक ये कम ही रहेंगी। सऊदी अरब में डीजल, बिजली और पानी की कीमतें भी बढ़ेंगी।

शाह सलमान के मुताबिक बजट ऐसे समय में आया है जब कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है और आर्थिक, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय चुनौतियां मौजूद हैं।

इसकी वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शाह सलमान ने इसके लिए पड़ोसी देशों में भी अस्थिरता का हवाला दिया है।

कच्चे तेल की कीमतें मार्च 2012 में 125 डॉलर प्रति बैरल के अपने उच्चतम स्तर से घटकर अब सिर्फ 37.18 डॉलर तक पहुंच गई हैं। सऊदी अरब को तेल से मिलने वाले राजस्व में 23 प्रतिशत की कमी आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+