पाकिस्तान को आतंकवाद प्रायोजक देश घोषित करने की याचिका ने बनाया नया रिकॉर्ड

वाशिंगटन। हाल ही में व्हाइट हाउस की पाकिस्तान को 'आतंकवाद का प्रायोजक' देश घोषित करने की याचिका पर 50,000 से भी अधिक नए हस्ताक्षर जोड़े गए हैं। इसी के साथ यह अमेरिका की अब तक की सबसे लोकप्रिय याचिका बन गई है।

white house

सोमवार को व्हाइट हाउस द्वारा इस याचिका को 6,65,769 हस्ताक्षरों के साथ आर्काइव कर दिया गया है। इसमें 51,939 नए हस्ताक्षर जोड़े गए हैं। इस याचिका में लिखा था- हम प्रशासन से कहते हैं कि पाकिस्तान को आतंकवाद का प्रायोजक देश घोषित करे।

मंगलवार दोपहर बाद तक रिकॉर्ड 51,939 हस्ताक्षर दर्ज किए गए। अभी तक अमेरिका की किसी भी याचिका पर 3,50,000 से अधिक हस्ताक्षर नहीं हुए थे, लेकिन इस याचिका पर 6,65,769 हस्ताक्षर हुए हैं।

यहां आपको बता दें कि ओबामा प्रशासन का ध्यान खींचने के लिए इस याचिका को महज 1 लाख हस्ताक्षर चाहिए थे, लेकिन इसे 6 गुना से भी अधिक हस्ताक्षर मिल चुके हैं। हस्ताक्षर बहुत अधिक हो जाने के चलते अब इस याचिका को बंद कर दिया गया है।

व्हाइट हाउस ने घोषणा पर लिख दिया है कि अब इस पेटिशन को आर्काइव कर दिया गया है, इसलिए अब इस पर हस्ताक्षर नहीं किए जा सकते हैं। यही कारण है कि अब इस याचिका को बंद कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+