Iran America War: ईरान युद्ध का बड़ा असर, खतरे ट्रंप की सरकार, अमेरिकी रक्षा मंत्री के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव

Iran America War: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। रक्षा मंत्री पीटर हेगसेथ के खिलाफ 'हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव' में महाभियोग (Impeachment) प्रस्ताव लाने की तैयारी हो चुकी है। विपक्षी डेमोक्रेट्स ने उन पर पद के दुरुपयोग और बिना अनुमति युद्ध शुरू करने जैसे 5 गंभीर आरोप लगाए हैं।

हालांकि हेगसेथ को हटाने के लिए जरूरी जादुई आंकड़ा फिलहाल विपक्ष के पास नहीं है, लेकिन अगर ट्रंप की पार्टी के कुछ सदस्य भी खिलाफ हो गए, तो हेगसेथ की कुर्सी जा सकती है।

Iran America War pete hegseth impeachment

US Iran Conflict 2026: हेगसेथ पर लगे गंभीर आरोप

डेमोक्रेट सांसद यास्मीन अंसारी ने हेगसेथ के खिलाफ 7 पन्नों का प्रस्ताव पेश किया है। इसमें मुख्य आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस (संसद) की मंजूरी के बिना ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ा और अमेरिकी सैनिकों की जान जोखिम में डाली। साथ ही उन पर ईरान में आम नागरिकों के ठिकानों पर हमला करने का आदेश देने और खुफिया जानकारियां लीक करने (सिग्नल गेट) का भी आरोप है। विपक्ष का कहना है कि उन्होंने पेंटागन की पारदर्शिता खत्म कर दी है।

ये भी पढ़ें: Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'

Pete Hegseth Impeachment: क्या है हटाने की प्रक्रिया?

अमेरिका में रक्षा मंत्री को पद से हटाने के लिए महाभियोग की प्रक्रिया काफी कठिन है। इसके लिए संसद के दोनों सदनों सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में दो-तिहाई (2/3) बहुमत की जरूरत होती है। आंकड़ों के लिहाज से देखें तो सीनेट में करीब 75 और हाउस में 325 सदस्यों का समर्थन चाहिए। वर्तमान में विपक्षी डेमोक्रेट्स के पास इतने नंबर नहीं हैं, इसलिए बिना सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी के समर्थन के हेगसेथ को हटाना नामुमकिन है।

ट्रंप और हेगसेथ के रिश्ते

इस पूरे मामले में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका सबसे अहम है। हाल ही में ट्रंप ने ईरान युद्ध की स्थितियों के लिए हेगसेथ की रणनीति पर सवाल उठाए थे। इससे पहले भी ट्रंप ने क्रिस्टी नोएम और पोम बॉन्डी जैसे अपने अधिकारियों पर महाभियोग की नौबत आने से पहले ही उन्हें पद से हटा दिया था। अगर ट्रंप को लगा कि हेगसेथ की वजह से उनकी सरकार की छवि खराब हो रही है, तो वह खुद उन्हें इस्तीफा देने को कह सकते हैं।

ये भी पढे़ं: Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत

सेना पर पड़ेगा क्या असर?

विपक्ष का एक बड़ा आरोप यह भी है कि हेगसेथ अमेरिकी सेना के भीतर 'विविधता' (Diversity) को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। जानकारों का मानना है कि युद्ध के समय रक्षा मंत्री के खिलाफ महाभियोग आने से सेना के मनोबल पर असर पड़ सकता है। अगर यह विवाद लंबा खिंचा, तो पेंटागन और व्हाइट हाउस के बीच तालमेल बिगड़ सकता है, जिसका सीधा फायदा ईरान को मिल सकता है। फिलहाल पूरी दुनिया की नजरें अमेरिकी संसद पर टिकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+