पाकिस्तान ने परवेज मुशर्रफ का पासपोर्ट किया रद्द, अब नहीं रहे पाक के नागरिक
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी ने पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का नेशनल आइडेंटिटी कार्ड और पासपोर्ट रद्द कर दिया है। मुशर्रफ के खिलाफ राष्ट्रद्रोह मामले की सुनवाई कर रही एक विशेष अदालत के आदेश पर पाकिस्तान सरकार ने ये कदम उठाया है। मुशर्रफ को वर्ष 2007 में देश में आपातकाल लगाने के लिए मार्च 2014 में राष्ट्रद्रोह के आरोपों में दोषी करार दिया गया था। देश में आपातकाल के दौरान परवेज मुशर्रफ ने कई जजों को घरों में नजरबंद करवा दिया था तो वहीं 100 से अधिक जजों को बर्खास्त भी कर दिया था।

परवेज मुशर्रफ को 2016 में पाकिस्तान की विशेष अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया था।साथ ही मामले में उनके पेश नहीं होने के कारण उनकी संपत्ति जब्त करने का आदेश भी दिया था। मुशर्रफ वर्तमान में दुबई में हैं। वहां के कानून के अनुसार अधिकारी उन्हें निर्वासित कर सकते हैं क्योंकि उनके पाकिस्तानी पासपोर्ट और एनआईसी को रद्द किए जाने बाद दुबई में उनका प्रवास अवैध है।
अदालत ने मार्च में आदेश दिया था कि सरकार उनके राष्ट्रीय पहचान पत्र और पासपोर्ट को निलंबित कर दे। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने रिपोर्ट दी है कि राष्ट्रीय डाटाबेस पंजीकरण प्राधिकरण (एनएडीआरए) ने मुशर्रफ का पहचान पत्र निलंबित कर दिया है और उसके साथ ही उनका पासपोर्ट भी अपने आप निलंबित हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications