जिस शख्स को सुअर का दिल लगाकर डॉक्टरों ने बचाई थी जिंदगी, वो निकला एक महिला का मुजरिम
अमेरिका में हार्ट ट्रांसप्लांट के जरिए जिस शख्स के सीने में सुअर का दिल लगाया गया है, उसे एक महिला ने मुजरिम बताया है।
वॉशिंगटन, जनवरी 16: पिछले हफ्ते अमेरिकी डॉक्टरों ने उस वक्त इतिहास रच दिया था, जब उन्होने दिल की बीमारी से पीड़ित एक शख्स के सीने में सुअर का दिल सफल ऑपरेशन करके लगा दिया था और डॉक्टरों के इस कारनामे की तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है और इस घटना को मेडिकल जगत के लिए एक क्रांति के तौर पर माना जा रहा है। लेकिन, जिस शख्स डेविड बेनेट के सीने में डॉक्टरों ने सुअर का दिल लगाया है, वो बहुत बड़े विवादों में घर गया है और एक महिला ने डेविड बेनेट के ऊपर संगीन इल्जाम गाए हैं।

ऑपरेशन के लायक नहीं डेविड
सीने में सुअर का दिल लगाकर डॉक्टरों ने डेविड बेनेट की जिंदगी बचा ली है, लेकिन एक महिला ने बेनेट के ऊपर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। महिला ने कहा कि, डेविड बेनेट वही शख्स है, जिसने उसके भाई पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें उसका भाई लकवाग्रस्त हो गया था। महिला ने कहा है कि, डेविड बेनेट सर्जरी के लायक नहीं है क्योंकि, उसके हमले में उसके भाई एडवर्ड शुमेकर को लकवा मार गया था और करीब 34 साल पहले डेविड को उस हमले के लिए दोषी ठहराया गया था।

डेविड बेनेट पर खुलासा
महिला ने कहा है कि, डेविड बेनेट में उसके भाई के ऊपर तब हमला किया था, जब उसका भाई एडवर्ड सिर्फ 22 साल का था। महिला के आरोपों के मुताबिक, साल 1988 में जब मैरीलेंड में फूल खिला हुआ था, उस वक्त डेविड ने अपनी तत्कालीन बीवी नोर्मा जीन बेनेट को उसके भाई के साथ देखा था और उस वक्त दोनों शराब पी रहे थे और बात कर रहे थे, जो डेविड के नागवार गुजरा था और उसने एडवर्ड की पीठ, पेट और छाती पर सात वार किए थे, जिसमें एडवर्ड बुरी तरह से घायल हो गया था और उसे लकवा मार गया था। महिला ने कहा है कि, कई सालों तक लकवाग्रस्त रहने के बाद साल 2005 में एडवर्ड की मौत हो गई थी।

महिला ने दिया इंटरव्यू
एडवर्ड की बहन ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान पूरे मामले का खुलासा किया है और कहा है कि, जिस शख्स का ऑपरेशन डॉक्टर ने किया है और जिसके सीने में सुअर का दिल लगाकर बचाया गया है, असल में वो शख्स एक मुजरिम है और वो इस तरह से सर्जरी के लायक नहीं है। महिला ने कहा कि, जिस शख्स की इतनी तारीफ की जा रही है और जिस शख्स को एक हीरो की तरह प्रस्तुत किया जा रहा है, असल में वो इस तारीफ के काबिल नहीं है और नैतिक तौर पर वो इस तरह के ऑपरेशन का हकदार नहीं है।

डॉक्टरों की तारीफ
हालांकि, महिला ने उन डॉक्टरों की जमकर तारीफ की है, जिन्होंने इस तरह के दुर्लभ ऑपरेशन को अंजाम दिया है और इंसानी शरीर में सुअर का दिल लगाने में कामयाबी हासिल की है। महिला ने कहा कि, 'मेडिकल साइंस का इतना उन्नत होना एक महान उपलब्धि है, क्योंकि इससे हजारों लोगों की जान बच सकती है, लेकिन इसके लिए बेनेट को एक नायक के तौर पर प्रस्तुत करना सही नहीं है।' महिला ने कहा कि, 'मेरे ख्याल से जिन डॉक्टरों ने इस सर्जरी को किया है, उन्हें इसका पूरा हक और पूरी प्रशंसा मिलनी चाहिए, ना कि मुजरिम बेनेट को'।

बेनेट को मिल चुकी है सजा
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, जब बेनेट 23 साल का था, उस वक्त उसने काफी गुस्से में एडवर्ड पर जानलेवा हमला किया था और बाद में कोर्ट में ये साबित हुआ था और उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया था और बेनेट को 10 साल की कैद की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, बेनेट 10 सालों तक जेल में नहीं रहा। एडवर्ड के परिवारवालों के मुकाबिक, बेनेट सिर्फ पांच सालों तक ही जेल में रहा था। वहीं, लगवाग्रस्त एडवर्ड की जान बचाने के लिए कई बार ऑपरेशन किया गया था, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक












Click it and Unblock the Notifications